चम्बा में ई-रिक्शा सेवा शुरू होते ही टै्की चालकों ने जताया विरोध
चम्बा में ई-रिक्शा सेवा शुरू होते ही टै्की चालकों ने जताया विरोध

Post by : Himachal Bureau

May 7, 2026 5:27 p.m. 1689

चम्बा शहर में शुरू हुई ई-रिक्शा सेवा को लेकर अब टैक्सी चालकों में नाराजगी बढ़ने लगी है। वीरवार को शहर के कई टैक्सी चालकों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं को लेकर विरोध जताया और शहरी आजीविका मिशन की समन्वयक रुचि मनकोटिया को ज्ञापन सौंपा। टैक्सी चालकों का कहना है कि ई-रिक्शा सेवा शुरू होने के बाद उनके रोजगार पर सीधा असर पड़ा है और पिछले एक महीने से उनका काम काफी कम हो गया है।

टैक्सी चालकों ने बताया कि चम्बा शहर में करीब एक माह पहले ई-रिक्शा सेवा शुरू की गई थी, लेकिन इसके संचालन को लेकर कोई स्पष्ट नियम या समय सारणी जारी नहीं की गई। उनका कहना है कि ई-रिक्शा पूरे दिन शहर में सवारियां ढो रहे हैं, जिससे टैक्सी चालकों की आमदनी लगातार घट रही है। कई चालक वर्षों से टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, लेकिन अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

चालकों ने कहा कि उनकी गाड़ियों की किस्तें, बीमा और अन्य खर्च पहले ही काफी अधिक हैं। ऐसे में काम कम होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई टैक्सी चालकों ने चिंता जताई कि अगर यही स्थिति जारी रही तो उनके लिए अपने परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो जाएगा।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे टैक्सी चालकों में रमेश, जितेंद्र और अन्य कई चालक शामिल रहे। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ई-रिक्शा उपलब्ध करवाए गए हैं, लेकिन यह फैसला स्थानीय टैक्सी चालकों के हितों को ध्यान में रखे बिना लिया गया है। उनका कहना है कि स्वयं सहायता समूहों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना है, जबकि अब उन्हें परिवहन सेवा से भी जोड़ दिया गया है।

टैक्सी चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि ई-रिक्शा के लिए स्पष्ट रूट और समय निर्धारित किए जाएं, ताकि सभी लोगों के रोजगार को संतुलित रखा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को लेकर वे आरटीओ चम्बा से भी मुलाकात करेंगे और कानूनी जानकारी जुटाएंगे।

चालकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे आगे कानूनी कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो वे कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। फिलहाल शहर में ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों के बीच बढ़ते विवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #चंबा
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता