Author : Rajesh Vyas
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज उपायुक्त कार्यालय परिसर से अंतरपीढ़ी समन्वय कार्यक्रम के तहत विशेष बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के दल को दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा दल अमृतसर के प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेगा, जिसमें वाघा बॉर्डर की बीटिंग रिट्रीट परेड, स्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग शामिल हैं।
जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला कल्याण अधिकारी के सहयोग से यह दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से सक्षम बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना है।
इस यात्रा दल में वृद्धाश्रम “अपना घर” देओली और डे-केयर सेंटर के 14 वरिष्ठ नागरिक और 7 स्टाफ सदस्य, साथ ही “नया सवेरा” संस्थान, नसवाल, घुमारवीं के 15 विशेष रूप से सक्षम बच्चे और 6 स्टाफ सदस्य शामिल हैं। यात्रा के दौरान अमृतसर प्रशासन की सहयोगात्मक व्यवस्था के तहत वाघा बॉर्डर पर बैठने और परेड देखने की सुविधा सुनिश्चित की गई है। दल यहां एक रात विश्राम करेगा और अगले दिन स्वर्ण मंदिर व जलियांवाला बाग का भ्रमण करेगा।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि विशेष रूप से सक्षम बच्चे और वरिष्ठ नागरिक समाज के अत्यंत महत्वपूर्ण और सम्माननीय सदस्य हैं। उन्हें समान अवसर, सम्मान और सहभागिता का अधिकार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अंतरपीढ़ी समन्वय कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और युवाओं को एक साथ जोड़ने, आपसी समझ और संवेदनशीलता बढ़ाने, स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है।
राहुल कुमार ने कहा कि इस प्रकार के अनुभव से बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों में सामाजिक जिम्मेदारी, सहयोग और उत्साह की भावना विकसित होती है। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी शाखा बिलासपुर, मानव सेवा ट्रस्ट और नया सवेरा संस्थान का इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को फल और अल्पाहार वितरित कर सुरक्षित और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने स्टाफ को यात्रा के दौरान विशेष देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस यात्रा दल का नेतृत्व मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश बंसल और बाल कल्याण अधिकारी सविता कुमारी द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी आर.सी. बंसल और सचिव रेडक्रॉस शाखा बिलासपुर अमित कुमार भी उपस्थित रहे।
यह अंतरपीढ़ी समन्वय कार्यक्रम बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए शिक्षा, अनुभव और सांस्कृतिक संवेदनशीलता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा। इसमें शामिल गतिविधियों से बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को न केवल मनोरंजन और जागरूकता का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और योगदान की समझ भी विकसित होगी।
अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान में बढ़ी तबाही, 555 से अधिक...
ईरान में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों से 555+ मौतें, IRGC मुख्यालय Destroyed और मानवीय संकट बढ़ा।
हमीरपुर ब्यास नदी पर 1 किलोमीटर लंबी बाढ़ सुरक्षा दीवार का न...
हमीरपुर में ब्यास नदी पर जल शक्ति विभाग ने 1 km Flood Protection Wall निर्माण शुरू लागत 6.79 करोड़ र
सिहुंता कमेटी ने अनाथ बेटियों और आपदा पीड़ितों को आर्थिक मदद...
Sihunta में Kunjar Mahadev Committee ने orphan बेटियों के विवाह और accident में मदद के लिए ₹21,000 औ
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हमलों में मौत...
ईरान के Supreme Leader अली खामेनेई की US और Israel के संयुक्त हमले में मौत, Nuclear Program, Revolut
ऊना जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में महिला की मौत पहचान अज्ञात...
ऊना में जनशताब्दी ट्रेन के पंजोआ कलां क्षेत्र में महिला की मौत। Railway Police ने शव कब्जे में लिया
डॉ. बिंदल बोले कांग्रेस सरकार के 40 माह में जनता प्रभावित...
हिमाचल BJP अध्यक्ष Dr. Rajeev Bindal ने कांग्रेस पर 40 माह में जनता को 40 दंश देने का आरोप लगाया Edu
टाइगर्स कप क्रिकेट 2026 देवनगर ने श्याम नगर को हराया मैच...
रामपुर बुशहर में टाइगर्स कप Cricket 2026 का शुभारंभ देवनगर ने श्याम नगर को 3 रन से हराया। खेल में अन