Post by : Himachal Bureau
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए भगेड़ क्षेत्र में मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने औचक निरीक्षण कर एक स्कूल और एक अनाथ आश्रम से मिड-डे मील के सैंपल भरे हैं। सभी सैंपल्स को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के लिए भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी खगेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ भगेड़ पहुंचे, जहां रसोईघरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, खाद्य सामग्री का भंडारण, पकाने की प्रक्रिया और उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई।
जांच के दौरान स्कूल के मिड-डे मील केंद्र से पके हुए चावल, राजमा, चना, माह, मुंगी और रौंगी के सैंपल लिए गए। मौके पर ही सैंपल्स को सील कर सुरक्षित किया गया, ताकि किसी भी तरह की मिलावट या लापरवाही सामने आ सके।
इसके साथ ही अनाथ आश्रम से भी चावल, राजमा, रौंगी, काले चने और माह की दाल के सैंपल भरे गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और खाद्य गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विभागीय जानकारी के अनुसार सभी सैंपल्स को कंडाघाट स्थित सरकारी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग समय-समय पर स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और दुकानों का भी निरीक्षण करता है, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो।
इस बारे में खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने बताया कि भगेड़ में मिड-डे मील और अनाथ आश्रम से सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे