Author : Sanjay Kumar Bilaspur
बिलासपुर, 06 जनवरी।
बिलासपुर जिला के सबसे बड़े कस्बे घुमारवीं को अब आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने वाली है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड घुमारवीं से पुराने सीरखड्ड पुल तक बनाए जा रहे बाईपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस बाईपास के बन जाने से जहां कस्बे में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं वाहनों का आवागमन भी अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।
स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के अथक प्रयासों से लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को अब मूर्त रूप मिल रहा है। करीब 750 मीटर लंबी यह बाईपास सड़क बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होकर घुमारवीं थाना, नाहर सिंह मंदिर होते हुए पुराने सीरखड्ड पुल तक बनाई जा रही है। इस परियोजना को आगामी मार्च माह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
घुमारवीं प्रशासनिक दृष्टि से उपमंडल मुख्यालय होने के साथ-साथ एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है। यहां विभिन्न सरकारी कार्यालयों के अलावा कई शिक्षण संस्थान भी स्थित हैं। कांगड़ा-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों वाहन घुमारवीं से होकर गुजरते हैं, जिससे अक्सर बाजार क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। बाईपास निर्माण पूरा होने के बाद इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
नगर परिषद पार्षद कपिल शर्मा ने कहा कि गांधी चौक से तहसील कार्यालय तक अक्सर जाम लगा रहता है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। बाईपास बनने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी। वहीं पार्षद अश्वनी महाजन ने कहा कि ट्रैफिक जाम के कारण स्थानीय व्यापार भी प्रभावित होता था, लेकिन अब बाईपास बनने से बाजार में रौनक बढ़ेगी और व्यापार को भी लाभ मिलेगा।
स्थानीय व्यापारी सुनील कुमार सहित अन्य व्यापारियों का भी कहना है कि बाईपास सड़के बनने से न केवल ट्रैफिक दबाव कम होगा, बल्कि ग्राहकों की आवाजाही भी बढ़ेगी, जिससे व्यापार को मजबूती मिलेगी।
मंत्री राजेश धर्माणी का बयान
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं बाजार में ट्रैफिक जाम एक गंभीर समस्या रही है। इसके समाधान के लिए बस स्टैंड से पुराने सीरखड्ड पुल तक बाईपास निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है ताकि लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके। बाईपास के पूरा होते ही इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान में बढ़ी तबाही, 555 से अधिक...
ईरान में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों से 555+ मौतें, IRGC मुख्यालय Destroyed और मानवीय संकट बढ़ा।
हमीरपुर ब्यास नदी पर 1 किलोमीटर लंबी बाढ़ सुरक्षा दीवार का न...
हमीरपुर में ब्यास नदी पर जल शक्ति विभाग ने 1 km Flood Protection Wall निर्माण शुरू लागत 6.79 करोड़ र
सिहुंता कमेटी ने अनाथ बेटियों और आपदा पीड़ितों को आर्थिक मदद...
Sihunta में Kunjar Mahadev Committee ने orphan बेटियों के विवाह और accident में मदद के लिए ₹21,000 औ
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हमलों में मौत...
ईरान के Supreme Leader अली खामेनेई की US और Israel के संयुक्त हमले में मौत, Nuclear Program, Revolut
ऊना जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में महिला की मौत पहचान अज्ञात...
ऊना में जनशताब्दी ट्रेन के पंजोआ कलां क्षेत्र में महिला की मौत। Railway Police ने शव कब्जे में लिया
डॉ. बिंदल बोले कांग्रेस सरकार के 40 माह में जनता प्रभावित...
हिमाचल BJP अध्यक्ष Dr. Rajeev Bindal ने कांग्रेस पर 40 माह में जनता को 40 दंश देने का आरोप लगाया Edu
टाइगर्स कप क्रिकेट 2026 देवनगर ने श्याम नगर को हराया मैच...
रामपुर बुशहर में टाइगर्स कप Cricket 2026 का शुभारंभ देवनगर ने श्याम नगर को 3 रन से हराया। खेल में अन