Post by : Mamta
हिमाचल में पर्यटन सीजन की शुरूआत होते ही बंजार-लुहरी एनएच-305 पर भारी ट्रैफिक जाम की समस्या गहराने लगी है। मंगलवार रात को भी सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे घाटीवासी और पर्यटक दोनों परेशान रहे। स्थानीय लोग और पर्यटन व्यवसायी लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर असंतोष जता रहे हैं और प्रशासन तथा पुलिस विभाग से मांग कर रहे हैं कि पर्यटक सीजन में जाम से राहत के लिए अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएं। यदि समय रहते इसका समाधान नहीं निकाला गया तो यह समस्या न केवल स्थानीय लोगों की आवाजाही बल्कि पर्यटन उद्योग पर भी असर डालेगी।
स्थानीय लोग बता रहे हैं कि एनएच-305 पर पुलिस जवान नाम मात्र के तैनात हैं, जिससे यातायात नियंत्रण ठीक से नहीं हो पा रहा है। फाउंडर जिभी टूरिज्म भगवान सिंह राणा ने कहा कि मार्ग की स्थिति और ट्रैफिक कंट्रोल प्रणाली दोनों ही चुनौतीपूर्ण हैं। उनका कहना है कि सरकार को सड़कों के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और ट्रैफिक नियंत्रण पर तत्काल ध्यान देना चाहिए, ताकि पर्यटकों को सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।
स्थानीय पर्यटन व्यवसायी जोगिंद्र ठाकुर का सुझाव है कि एनएच-305 पर मंगलौर से जिभी तक हर दो किलोमीटर में दो-दो पुलिस जवान तैनात होने चाहिए। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकेगी। सराज टूरिज्म डेवेल्पमेंट एसोसिएशन बंजार के महासचिव प्रकाश ठाकुर ने कहा कि नए साल और क्रिसमस के मौके पर पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण समस्या और बढ़ सकती है। वर्तमान में ट्रैफिक जाम रोजाना लग रहा है और स्थानीय प्रशासन के पास इसे सुचारू ढंग से नियंत्रित करने की कोई ठोस रणनीति नजर नहीं आ रही है।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर