Post by : Khushi Joshi
बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद अब 20 नवंबर को गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले सोमवार को मौजूदा नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया कि 19 नवंबर को वर्तमान विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा जाएगा। कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को औपचारिक पत्र सौंपकर विधानसभा भंग करने की अनुशंसा कर दी।
उधर, जदयू विधायक दल की बैठक मंगलवार को बुलाई गई है, जिसमें पार्टी नए विधायक दल के नेता पर औपचारिक मुहर लगाएगी। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी भी मंगलवार को ही अपने विधायक दल की बैठक करेगी। दोनों दलों की बैठकों के बाद एनडीए की संयुक्त बैठक होगी, जहां आधिकारिक तौर पर एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा। माना जा रहा है कि यह नाम तय होते ही नई सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के समक्ष पेश किया जाएगा। चुनाव आयोग ने सभी विजयी उम्मीदवारों की सूची पहले ही राजभवन को भेज दी है, इसलिए अब औपचारिकताएं पूरा होते ही सरकार गठन का मार्ग साफ हो जाएगा।
नई कैबिनेट के स्वरूप को लेकर भी तस्वीर साफ हुई है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने जानकारी दी कि नई मंत्रिपरिषद में कुल 36 मंत्री शामिल होंगे। इसमें 16 मंत्री भाजपा से, 15 जदयू से, तीन लोजपा (रामविलास) से, जबकि हम और रालोमो से एक-एक मंत्री को जगह मिलेगी। इस बार कैबिनेट में अनुभव और युवा नेतृत्व का मिश्रण देखने को मिलेगा। गांधी मैदान में होने वाले शपथ समारोह की तैयारियां बड़े स्तर पर चल रही हैं। बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समारोह में शामिल होंगे, जिससे इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा राजनीतिक आयोजन माना जा रहा है।
विपक्ष की ओर से भी तैयारी जारी है। राजद नेता तेजस्वी यादव को एक बार फिर महागठबंधन की बैठक में विपक्ष का नेता चुना गया है। पोलो रोड स्थित उनके आवास पर हुई बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से तेजस्वी को अपना नेता बनाया। बैठक के दौरान चुनाव परिणामों की समीक्षा की गई और हार के कारणों पर भी चर्चा हुई। महागठबंधन ने विधानसभा में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।
बिहार में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए इससे पहले नई सरकार गठन की सभी प्रक्रियाएं तेज कर दी गई हैं। अगले कुछ दिनों में न केवल विधानसभा भंग होगी बल्कि एनडीए विधायक दल की ओर से औपचारिक दावा भी पेश कर दिया जाएगा, जिसके बाद 20 नवंबर को नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की सत्ता की बागडोर संभालने के लिए शपथ लेंगे।
शून्य शुल्क समझौते से किसानों पर संकट केंद्र पर सवाल...
India-US trade deal में agri products पर zero import duty की संभावना से farmers income पर असर और rur
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co