हमीरपुर के आदित्य शर्मा की ओमान तट हमले में मौत, परिवार को बड़ा सदमा
हमीरपुर के आदित्य शर्मा की ओमान तट हमले में मौत, परिवार को बड़ा सदमा

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

June 11, 2026 3:07 p.m. 1353

पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के लिए एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। ओमान तट के पास हुए तेल टैंकर हमले में जिले के एक होनहार युवा नाविक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय आदित्य शर्मा पुत्र राजेश शर्मा के रूप में हुई है, जो हमीरपुर जिले के गलोड़ उपमंडल के अंतर्गत नादौन क्षेत्र के गांव भालु (डाकघर हड़ेटा) के निवासी थे। आदित्य शर्मा मर्चेंट शिप में डेक कैडेट के पद पर कार्यरत थे और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

जानकारी के अनुसार, ओमान तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में यह जहाज एक व्यावसायिक यात्रा पर था, इसी दौरान उस पर मिसाइल हमला हुआ। इस जहाज पर कुल 24 चालक दल के सदस्य सवार थे। हमले के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस हमले में आदित्य शर्मा की जान चली गई।

इस घटना को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता जताई जा रही है और भारत सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। बताया जा रहा है कि इस हमले में लापता तीन भारतीयों में से दो के शव भी बरामद किए गए हैं, जबकि स्थिति को लेकर जांच जारी है। आदित्य शर्मा वर्ल्ड मैरीटाइम एनर्जी प्रा. लिमिटेड के तहत कार्यरत थे और नवंबर महीने में वे सेटबेलो नामक जहाज पर सवार होकर खाड़ी देशों की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान यह दर्दनाक घटना घटी, जिसने उनके परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव में मातम छा गया और बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पिता राजेश शर्मा ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अपने बेटे के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की गुहार लगाई है, ताकि अंतिम संस्कार अपने गांव में किया जा सके।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है और राज्य सरकार इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को परिवार को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर #विश्व समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए चयन चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वीर कैद राधन शर्मा का सीडीएस से चयन, भारतीय सेना में बनेंगे लेफ्टिनेंट पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर मणिमहेश यात्रा के लिए 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर रोक मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यताएं