रूस से तेल आयात पर ट्रंप की चेतावनी, भारत पर टैरिफ बढ़ाने के संकेत
रूस से तेल आयात पर ट्रंप की चेतावनी, भारत पर टैरिफ बढ़ाने के संकेत

Post by : Himachal Bureau

Jan. 6, 2026 11:23 a.m. 373

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से कच्चे तेल का आयात बंद न करने को लेकर भारत पर आयात शुल्क बढ़ाने की चेतावनी दी है। उन्होंने संकेत दिया कि वॉशिंगटन इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर उनकी नाराजगी से भली-भांति अवगत हैं और उन्हें यह भी पता है कि अमेरिका भारत के खिलाफ व्यापारिक कदम उठा सकता है।

एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक अच्छे इंसान हैं और जानते थे कि रूस के साथ भारत के ऊर्जा व्यापार को लेकर वह खुश नहीं हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ व्यापार करता है और जरूरत पड़ने पर उस पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ाया जा सकता है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ताएं जारी हैं और अमेरिका पहले ही भारत पर कुल 50 प्रतिशत तक दंडात्मक शुल्क लागू कर चुका है।

इन शुल्कों का असर कपड़ा, रसायन और झींगा मछली जैसे भारतीय निर्यात उत्पादों पर पड़ा है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। हालांकि जुलाई के अंत में दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता उस समय अटक गई थी, जब भारत ने अपने कृषि बाजार को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोलने से इनकार कर दिया था।

दोनों देशों के बीच टैरिफ विवाद को सुलझाने के लिए ट्रेड डील पर बातचीत अभी भी जारी है। भारत चाहता है कि उस पर लगाए गए कुल 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 15 प्रतिशत किया जाए और रूस से कच्चा तेल खरीदने पर लगाई गई अतिरिक्त 25 प्रतिशत पेनल्टी को पूरी तरह खत्म किया जाए। नए साल में इन वार्ताओं से किसी ठोस नतीजे की उम्मीद जताई जा रही है।

इस बीच भारत ने चार वर्षों बाद रूस से कच्चे तेल के आयात में कमी की है। रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर में रूस से भारत का तेल आयात करीब 17.7 लाख बैरल प्रति दिन था, जो दिसंबर में घटकर लगभग 12 लाख बैरल प्रति दिन रह गया। आने वाले महीनों में यह आंकड़ा और गिर सकता है। अमेरिका द्वारा रूस की तेल कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भारत का रूसी तेल आयात प्रभावित हुआ है।

उधर, कांग्रेस ने ट्रंप के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच दोस्ती, सार्वजनिक कार्यक्रमों और आपसी प्रशंसा के बावजूद भारत को कोई ठोस फायदा नहीं मिला है। कांग्रेस का आरोप है कि अमेरिका का भारत के प्रति रवैया कभी नरम तो कभी सख्त बना रहता है।

#ब्रेकिंग न्यूज़ #राजनीति #ताज़ा खबरें #डोनाल्ड ट्रंप #भारत समाचार #पीएम मोदी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलटा ट्रक, यातायात हुआ प्रभावित माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया 1 किलो चांदी का छत्र सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में पहुंचा पैसा पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर फोकस E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई पूरी सच्चाई नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों में नहीं देना होगा किराया हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर विशेष फोकस हिमाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत, डॉक्टरों के लिए बड़ा फैसला