Post by : Mamta
भारत में बच्चों का स्क्रीन टाइम लगातार बढ़ रहा है और यह माता-पिता के लिए चिंता का बड़ा कारण बन गया है। आजकल घर हो या आसपास, बच्चे मैदान में खेलने के बजाय मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर समय बिताते हैं। पढ़ाई, मनोरंजन और दोस्तों से बातचीत भी अब डिजिटल माध्यमों तक सीमित हो गई है। खासकर शहरी इलाकों में यह समस्या ज्यादा दिखाई दे रही है।
अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चे घंटों मोबाइल पर सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। मोबाइल अब सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं, बल्कि बच्चों की रोजमर्रा की आदत बन चुका है। इससे उनकी पढ़ाई, मानसिक विकास और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।
सरकार ने बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए DPDP 2025 के तहत नियम लागू किए हैं। इन नियमों के अनुसार 18 साल से कम उम्र के बच्चों का डेटा इस्तेमाल करने से पहले कंपनियों को माता-पिता की सहमति लेना जरूरी है। इसके अलावा बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों के आधार पर विज्ञापन भेजना भी प्रतिबंधित है। हालांकि, अभिभावकों का मानना है कि सिर्फ कानून बनाने से समस्या हल नहीं होगी, ठोस और व्यवहारिक कदम भी जरूरी हैं।
हाल ही में 302 शहरी क्षेत्रों में किए गए एक सर्वे में सामने आया कि आधे से ज्यादा बच्चे रोजाना तीन घंटे से अधिक समय मोबाइल पर बिता रहे हैं। लगभग 70 प्रतिशत माता-पिता ने बताया कि उनके बच्चे यूट्यूब और वीडियो स्ट्रीमिंग का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।
सर्वे में यह भी पाया गया कि मोबाइल और सोशल मीडिया के अधिक उपयोग का असर बच्चों के व्यवहार पर साफ दिखाई दे रहा है। 61 प्रतिशत माता-पिता ने कहा कि उनके बच्चे जल्दी गुस्सा कर लेते हैं। 58 प्रतिशत अभिभावकों ने बच्चों में चिड़चिड़ापन बढ़ने की बात कही। करीब 50 प्रतिशत माता-पिता के अनुसार बच्चे अब ज्यादा जिद्दी, शरारती और उछल-कूद करने वाले हो गए हैं।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट