Post by : Himachal Bureau
कुटलैहड़ क्षेत्र के तहत लठियाणी के समीप वन विभाग की टीम ने मंगलवार को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए पिकअप ट्राला में लदी अवैध खैर की लकड़ी के 30 मौछे बरामद किए। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर 3 लोगों को पकड़ लिया, जबकि 2 आरोपी वहां से फरार हो गए। फरार लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
वन विभाग की टीम ने बताया कि पिकअप ट्राला में लदी खैर की लकड़ी का अनुमानित मूल्य करीब 1 लाख 68 हजार रुपए है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम नलूट जंगल में कटाई किए गए पेड़ों की पहचान और कटान की पूरी जानकारी इकट्ठा करने में जुटी हुई है।
वन विभाग को इस क्षेत्र में रात्रि के समय अवैध कटान होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर मंगलवार सुबह वनरक्षक प्रवीण कुमार, आसिफ भट्टी, कर्ण सिंह और अंकुश की टीम ने गश्त के लिए क्षेत्र का दौरा किया। इसी दौरान नलूट में पिकअप ट्राला को रोककर जांच की गई तो उसमें खैर के मौछे लोड किए हुए पाए गए।
वन कर्मियों ने ट्राला चालक से खैर की लकड़ी के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई परमिशन नहीं दिखा सका। इसके बाद रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद ने बंगाणा पुलिस थाना को तुरंत सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पकड़े गए 3 लोगों को पिकअप ट्राला के साथ पुलिस के हवाले कर दिया।
बंगाणा पुलिस थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी बंगाणा अंकुश आनंद ने नलूट में पकड़े गए 5 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपियों में राजेश कुमार झजयाणी (थाना बड़सर), मनवर सिंह डडयार (थाना बंगाणा), अभिषेक मसलाना (थाना बड़सर), विशाल नलूट और अनीष कुमार शामिल हैं। मामला वन अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
इसके साथ ही पुलिस ने सरकारी जंगल से खैर की लकड़ी चोरी-छिपे काटने के पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम जंगल में और गश्त बढ़ा रही है ताकि आगे ऐसी अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।
वन विभाग ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को अवैध लकड़ी की कटाई या परिवहन की जानकारी हो तो तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचित करें, ताकि जंगल और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
हमीरपुर में राशन व्यवस्था पर सख्ती, डिपो की सफाई और अनाज की ...
हमीरपुर में Ration Depot और Food Storage की सफाई पर जोर, NFSA के तहत गुणवत्ता और Monitoring बढ़ाने क
कौशल विकास योजना के तहत कुल्लू में जिला स्तरीय समिति ने आयोज...
Una जिले में Skill Development भत्ता योजना के तहत IT और Non-IT संस्थानों के Renewal के लिए जिला स्तर
हिमाचल में मौसम अपडेट: अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा, 3 से 6 अप...
Himachal Pradesh में 1-2 अप्रैल तक मौसम रहेगा साफ, 3-6 अप्रैल तक Rain और Thunderstorm की संभावना, Ye
सामर्थ्य फाउंडेशन के सहयोग से आनी में जनता के लिए मुफ्त स्वा...
आनी में सामर्थ्य फाउंडेशन के तहत Free Health Camp आयोजित, डॉक्टरों ने मरीजों की जांच और सलाह दी, निश
विधायक ने NH-305 सड़क सुधार के लिए केंद्रीय मंत्री से अपील क...
विधायक Surendra Shauri ने NH-305 Road की खराब स्थिति पर केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari से मुलाकात कर
सोलन में धारदार हथियार से हमला, तीन घायल, पुलिस ने 20 लोगों ...
सोलन में धारदार हथियार Attack, तीन लोग घायल, पुलिस ने 20 लोगों को Arrest किया, पुराना Dispute और Inv
शिमला में 75 वर्षीय पत्नियों के तलाक के अनोखे मामले, कोर्ट न...
हिमाचल के Shimla जिले में दो 75 वर्षीय महिलाओं के तलाक, court ने approval दी। Legal Settlement में m