Author : Beli Ram Ani, District Kullu
आनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब इस विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विद्यालय में बालवाटिका से लेकर कक्षा बारहवीं तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान सभी कक्षाओं में छात्र और छात्राओं दोनों को प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। यदि निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी किया जा सकता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभारी नरेश ठाकुर ने बताया कि सभी कक्षाओं के लिए विभागीय निर्देशों के अनुसार आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक कक्षा में लगभग 40 विद्यार्थियों का एक सेक्शन बनाया जाएगा और विद्यालय को प्रति कक्षा दो से तीन सेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इस सत्र में कक्षा दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अंतर्गत ही होगी, लेकिन अगले सत्र से ये दोनों कक्षाएं भी पूरी तरह से सीबीएसई के अंतर्गत आ जाएंगी। इसके अलावा अन्य सभी कक्षाओं में इस वर्ष से ही सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।
विद्यालय में आधुनिक शिक्षा सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, ओपन जिम और हर्बल गार्डन जैसी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए व्यवसायिक शिक्षा कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं, जिससे वे व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ कौशल विकास भी कर सकें। पीएम श्री आनी स्कूल का शैक्षणिक प्रदर्शन हर वर्ष उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में टॉप टेन में अपनी जगह बनाते रहे हैं। इसके साथ ही सह-शैक्षिक गतिविधियों में भी छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
विद्यालय के छात्र-छात्राएं समय-समय पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षिक भ्रमणों में भाग लेकर अपने ज्ञान और अनुभव को और अधिक समृद्ध कर रहे हैं। इससे उन्हें व्यवहारिक शिक्षा के साथ-साथ नए अवसरों को समझने का भी मौका मिलता है। प्रधानाचार्य ने आनी क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए समय पर विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और समग्र विकास का अवसर प्रदान करता है।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,