नंगल कलां में रक्तदान शिविर में पिता-पुत्री बने प्रेरणा स्रोत
नंगल कलां में रक्तदान शिविर में पिता-पुत्री बने प्रेरणा स्रोत

Post by : Himachal Bureau

Feb. 2, 2026 1:04 p.m. 3300

स्वर्गीय कंवर हरि सिंह के जन्मदिन के अवसर पर प्रेस क्लब हरोली और हरोली ब्लॉक इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नंगल कलां निवासी पिता-पुत्री ने एक साथ रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।

नंगल कलां के रहने वाले दिलबाग सिंह (52) और उनकी पुत्री नेहा चौधरी (23) शिविर में एक साथ रक्तदान करने पहुंचे। दिलबाग सिंह ने इस अवसर पर अपना 25वां रक्तदान किया, जबकि नेहा चौधरी ने पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा के कार्य में भागीदारी निभाई।

पेशे से कॉन्ट्रैक्टर दिलबाग सिंह वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक होता है और यह समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने बताया कि जब परिवार के सदस्य मिलकर ऐसे कार्य करते हैं, तो उसका प्रभाव और भी सकारात्मक होता है।

वहीं, नोएडा में कार्यरत इंजीनियर नेहा चौधरी ने अपने पहले रक्तदान को एक यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें सेवा और संवेदना की प्रेरणा अपने पिता से ही मिली है। नेहा ने युवाओं, खासकर बेटियों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।

शिविर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और आयोजकों ने पिता-पुत्री की इस पहल की सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस तरह के उदाहरण रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #स्वास्थ्य लाभ #भारतीय इतिहास #ऊना
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना में चयन हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजार राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने की अपील की शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का सफर पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्षण मिलेगा सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का नाम रोशन