Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में प्रकृति ने अपना विकराल रूप दिखाया है। जिले की दुर्गम पंचायत टेपा में हुई भारी बर्फबारी से सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में करीब 4 फुट तक बर्फ जम चुकी है, जिससे हालात बेहद कठिन हो गए हैं।
टेपा पंचायत में बीएसएनएल टावर की मरम्मत के लिए बिहार से आए दो इंजीनियर काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फ इतनी तेजी से गिरी कि सड़कों का नामोनिशान मिट गया और इंजीनियरों की गाड़ी बर्फ और मलबे में दब गई।
अजनबी इलाका, शून्य से नीचे तापमान और सिर छिपाने की जगह न होने के कारण दोनों इंजीनियरों की जान पर बन आई। न तो उनके पास खाने का इंतजाम था और न ही रहने की कोई व्यवस्था।
ऐसे मुश्किल वक्त में टेपा पंचायत के स्थानीय ग्रामीण देवदूत बनकर सामने आए। उन्होंने दोनों इंजीनियरों को अपने घरों में शरण दी और भोजन व सुरक्षित ठहरने की पूरी व्यवस्था की। इंजीनियरों ने बताया कि अगर स्थानीय लोग समय पर मदद न करते, तो इस भीषण ठंड में बच पाना संभव नहीं था।
लगातार बर्फबारी के कारण टेपा और देवीकोठी पंचायतें पिछले छह दिनों से पूरी तरह ब्लैकआउट की स्थिति में हैं। बिजली और सड़क संपर्क ठप होने से लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं।
ग्राम पंचायत टेपा के प्रधान ध्यान सिंह ने बताया कि क्षेत्र में हालात बेहद गंभीर हैं। दोनों इंजीनियर सुरक्षित हैं, लेकिन उनकी गाड़ी अभी भी बर्फ में दबी हुई है। रास्ते बंद होने के कारण वे अपने घर नहीं लौट पा रहे हैं। प्रशासन से जल्द मार्ग बहाली की मांग की जा रही है।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल