ऊना में ढाबों और टी स्टालों पर अग्नि सुरक्षा सख्त अग्निशमन यंत्र अनिवार्य
ऊना में ढाबों और टी स्टालों पर अग्नि सुरक्षा सख्त अग्निशमन यंत्र अनिवार्य

Post by : Himachal Bureau

Jan. 30, 2026 5:15 p.m. 1732

आग की घटनाओं में हो रहे जान-माल के नुकसान को गंभीरता से लेते हुए ऊना में फायर ब्रिगेड विभाग ने संवेदनशील स्थानों पर प्राथमिक अग्निशमन यंत्र स्थापित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत ढाबों और टी स्टालों को प्राथमिक तौर पर निशाने पर रखा गया है, जहां गैस सिलेंडर और बिजली के उपकरणों के कारण आग लगने का खतरा अधिक रहता है।

हिमाचल होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के कमांडेंट हितेश लखनपाल के निर्देशों पर अग्निशमन विभाग की टीम ने ऊना शहर में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों को गैस सिलेंडर विस्फोट और शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग की घटनाओं को लेकर सतर्क किया गया।

अभियान के तहत प्रथम चरण में ढाबों और टी स्टालों में पोर्टेबल प्राथमिक अग्निशमन यंत्र लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत नियंत्रण पाया जा सके। करतार ढाबा, सैनी स्वीट शॉप ऊना, राणा स्वीट शॉप (रोटरी चौक के पास) और गुरमेल ढाबा (कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास) सहित कई प्रतिष्ठानों को मौके पर जागरूक किया गया।

फायर ब्रिगेड विभाग ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हाल ही में सोलन के अर्की और सिरमौर जिले में गैस सिलेंडर विस्फोट की घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है, जिससे सरकार और प्रशासन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।

विभाग ने स्पष्ट किया कि उद्योग, होटल, अस्पताल और शिक्षण संस्थानों में फायर एनओसी अनिवार्य है। बिना फायर एनओसी के किसी भी प्रतिष्ठान का संचालन नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारतीय खबरें #ऊना
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता