Post by : Himachal Bureau
सोलन जिला प्रशासन ने मार्च के आरंभ होते ही शहर के प्रमुख माल रोड पर वाहनों की आवाजाही के समय में बदलाव कर दिया है। जिला दंडाधिकारी मनमोहन शर्मा ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार अब पुराना उपायुक्त कार्यालय से पुराना बस स्टैंड तक शाम 5.50 बजे से रात 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यह आदेश आगामी 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे।
हालांकि इस आदेश का पालन कुछ वाहनों पर लागू नहीं होगा। जिनमें रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन, कचरा वाहन और कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले वाहन शामिल हैं। प्रशासन ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि शहरवासी और बाहर से आने वाले लोग माल रोड पर बेखौफ और आराम से घूम सकें।
सोलन के माल रोड को शहर का दिल माना जाता है। सुबह से लेकर शाम तक यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। दिनभर पैदल राहगीरों के साथ-साथ वाहनों की आवाजाही भी सामान्य रहती है। लेकिन आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन हर वर्ष गर्मियों और सर्दियों में अलग-अलग समयावधि तय करता है।
सर्दियों में अब तक माल रोड शाम 5.30 से रात 7.30 बजे तक बंद रखा गया था। मगर मार्च माह के आरंभ के साथ ही गर्मियों का समय शुरू होने के कारण इसे बढ़ाकर शाम 5.50 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया गया है। इससे शहरवासियों और आगंतुकों को शाम के समय माल रोड पर खुलकर घूमने और अपने समय का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
जिला दंडाधिकारी मनमोहन शर्मा ने बताया कि यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117, सड़क नियमन नियम, 1999 के नियम 15 एवं 17, तथा हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन नियम, 1999 के नियम 184 और 196 के तहत जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं और आमजन से अपेक्षा की जाती है कि वे आदेश का पालन करें।
शहर के बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और युवा वर्ग अब शाम के समय माल रोड पर पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों का आनंद बिना किसी चिंता के ले सकेंगे। माल रोड पर यह बंदी न केवल लोगों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि शहर में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी मदद करेगी।
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलट...
Una-Nangal Highway पर गौवंश को बचाने के प्रयास में Truck अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर कचरा बिखरन
माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया ...
Jwala Ji Temple में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने 1 किलो Silver Chhatra अर्पित किया। मंदिर में श्र
सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में...
सिरमौर में Wheat Procurement Season सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 640 Farmers से करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं
पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर ...
पालमपुर में KVA Training Program के तहत किसानों को Management, FPO, Nutrition Garden और Modern Farmi
E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई...
E20 Petrol को लेकर फैले दावों पर BPCL ने सफाई दी है। Company ने कहा कि Ants Attraction का दावा गलत ह
नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों मे...
NEET Exam के अभ्यर्थियों को HRTC Bus Travel में बड़ी राहत मिली है। Admit Card दिखाकर छात्र परीक्षा क
हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर वि...
International Yoga Day पर 21 जून को हमीरपुर में राज्य स्तरीय Event होगा। Synthetic Track Ground में