Post by : Himachal Bureau
नाहन शहर से सटे क्षेत्र यशवंत विहार कालोनी से जरजा और सुरला की ओर जाने वाले मार्ग पर रात के समय अज्ञात वाहन द्वारा सडक़ किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस घटना में सड़क किनारे पार्क की गई एक कार और बाइक को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यशवंत विहार–जरजा मार्ग पर सडक़ के किनारे खड़ी कार (नंबर एचपी-17सी-6895) और उसके साथ पार्क की गई एक मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। कार मालिक जोगिंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय जीत सिंह, निवासी जरजा नाहन ने इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत में बताया गया कि रात के समय तेज रफ्तार से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने कार को इतनी जोर से टक्कर मारी कि कार खिसककर नाली में जा अटकी। इस हादसे में कार की हेडलाइट सहित अन्य हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। वहीं, कार के साथ खड़ी मोटरसाइकिल भी टक्कर के बाद नाली में गिर गई, जिससे बाइक को भी क्षति हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यशवंत विहार से जरजा कौलावालाभूड़ की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रशासन और पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। इसी का फायदा उठाकर शरारती तत्व और लापरवाह वाहन चालक ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।
कार मालिक ने पुलिस से मांग की है कि अज्ञात वाहन और चालक की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
उधर, पुलिस थाना नाहन ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया था। हालांकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण कोई फुटेज नहीं मिल पाया है। इसके बावजूद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और सुराग मिलने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज