Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में लगातार चार दिन बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
राज्य में इन दिनों शीतलहर का प्रभाव लगातार बना हुआ है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के 17 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि चार स्थानों पर तापमान माइनस में पहुंच गया है। जनजातीय क्षेत्र ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा बरठीं, हमीरपुर और मंडी में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। हालांकि मंगलवार को शिमला समेत कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 4.5, सुंदरनगर 2.5, भुंतर 1.8, कल्पा -3.2, धर्मशाला 6.2, ऊना 5.0, नाहन 5.7, पालमपुर 3.5, सोलन 1.8, मनाली 2.6, मंडी 3.2, हमीरपुर 2.6, कुफरी 1.8, कुकुमसेरी -6.9, नारकंडा 0.1, रिकांगपिओ -0.1 और ताबो -10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कब से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी की रात से 24 जनवरी की सुबह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश होने की संभावना है।
20 और 21 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा।
22 और 26 जनवरी को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी।
23 जनवरी को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार।
25 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी संभव है।
23 जनवरी 2026 को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अगले 4–5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी, जबकि इसके बाद अधिकतम तापमान में 6–8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
जिलावार अलर्ट
ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा: 23 जनवरी को बारिश का येलो अलर्ट
चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति: भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
मंडी, हमीरपुर: शीतलहर का येलो अलर्ट
शिमला, सोलन, सिरमौर: बारिश के साथ 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का येलो अलर्ट
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज