Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
शिमला में क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर राजधानी में बढ़ती भीड़ और पर्यटकों को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष सुरक्षा योजना लागू कर दी है। इस योजना के तहत शहर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्टर में एक-एक अधिकारी तैनात किए गए हैं। इन सेक्टरों का समग्र प्रबंधन एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा के जिम्मे रहेगा। जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने मंगलवार को इस योजना के लिए आदेश जारी किए।
यह योजना 24 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी। प्रशासन का लक्ष्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण प्रदान करना है। सभी सेक्टरों में पुलिस बल की तैनाती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा शिमला के एंट्री प्वाइंट्स पर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी। जिला प्रशासन ने आमजन और पर्यटकों से नियमों का पालन करने का आग्रह किया, जैसे वाहन निर्धारित गति में चलाना, ओवरटेकिंग से बचना और शराब के नशे में वाहन न चलाना।
सेक्टरवार तैनाती इस प्रकार होगी:
सेक्टर-I: शोघी और आसपास — नायब तहसीलदार भीष्म सिंह कंवर।
सेक्टर-II: मॉल रोड, रिज मैदान, चर्च, लक्कड़ बाजार और आसपास — एसडीएम शहरी ओशिन शर्मा व तहसीलदार नारायण सिंह वर्मा।
सेक्टर-III: पुलिस स्टेशन ईस्ट और न्यू शिमला क्षेत्र — तहसीलदार संजीव गुप्ता।
सेक्टर-IV: फन वर्ल्ड, कुफरी, फागू और आसपास — एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा।
सेक्टर-V: सभी ट्रैफिक प्वाइंट्स, 103 टनल, टूटीकंडी, ओल्ड बैरियर आदि — नायब तहसीलदार चांद राम।
इस विशेष प्रबंधन योजना से शिमला में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सभी नागरिक और पर्यटक सुरक्षित रह सकें।
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,
बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनि...
Old Monk Rum की आपूर्ति प्रभावित होने से पूर्व सैनिक परेशान, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई के बाद बाजार में
चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरे...
हमीरपुर में चिट्टा मुक्त अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नरेश ठाकुर ने खेलो
रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से लें नशामुक्त जीवन का अनमोल वचन...
रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से Drug Free Life का वचन लें। जानें क्यों नशे से दूरी का संकल्प परिवार और
चंबा नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, बिना सिम फोन से ...
चंबा के नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, Negi Ram Murder Case में बिना सिम वाले फोन से पुलिस क
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए ...
Prince Prashar का NIT Hamirpur में M.Tech चयन, Electrical Engineering में मिली जगह, परिवार और गांव म