बर्फबारी से डिपुओं में राशन सप्लाई प्रभावित बैकलॉग देने की मांग तेज
बर्फबारी से डिपुओं में राशन सप्लाई प्रभावित बैकलॉग देने की मांग तेज

Post by : Himachal Bureau

Jan. 29, 2026 4:22 p.m. 158

प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी ने जनजीवन के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली को भी प्रभावित किया है। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने और इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप होने के कारण उचित मूल्य दुकानों में पीओएस मशीनें काम नहीं कर पा रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर राशन मिलने में कठिनाई हो रही है।

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने बताया कि आयोग की समीक्षा में यह स्पष्ट हुआ है कि जनजातीय क्षेत्रों और हिमपात प्रभावित इलाकों सहित प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि जनजातीय और बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों के लाभार्थियों को मार्च माह तक का राशन अग्रिम रूप से उठाने की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है। हालांकि, जिन क्षेत्रों में सामान्य रूप से मासिक आधार पर राशन वितरित किया जाता है, वहां मौसम की मार के चलते वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई है।

मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए राज्य खाद्य आयोग ने सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में बैकलॉग राशन वितरण विकल्प को तुरंत लागू करने की सिफारिश की है। आयोग ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिजली और कनेक्टिविटी से प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा राशन वितरण की स्थिति से आयोग को अवगत कराएं।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपात परिस्थितियों में भी राशन वितरण बाधित न हो, इसके लिए बैकलॉग व्यवस्था को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाना आवश्यक है।

#मौसम अपडेट #शिमला #हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प्लांट आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड पांगी घाटी में दिखा हिमालयन थार का दुर्लभ झुंड