होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा: कार–रोडवेज बस की टक्कर में ऊना के चार युवकों की मौत, एक घायल
होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा: कार–रोडवेज बस की टक्कर में ऊना के चार युवकों की मौत, एक घायल

Author : Deepak Jaswal Gagret

Jan. 10, 2026 3:24 p.m. 2324

शनिवार सुबह होशियारपुर के दोसड़का कस्बे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चार युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक आई-20 कार और पंजाब रोडवेज की बस आमने-सामने टकरा गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में कुल पांच युवक सवार थे, जो अपने दोस्त को फ्लाइट पकड़ाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट जा रहे थे। सभी युवक ऊना जिले के दौलतपुर क्षेत्र के गांव चलेट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जैसे ही कार दोसड़का अड्डा के पास पहुंची, तब दसूहा से होशियारपुर की ओर जा रही रोडवेज बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांचवां युवक अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह, सुशील कुमार, बृज कुमार और अरुण कुमार के रूप में हुई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को सिविल अस्पताल होशियारपुर भेजा गया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की

#ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #पड़ोसी राज्य
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का नाम रोशन सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर 51 हजार जुर्माना मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा