मंडी में पहाड़ी दरकी आपदा के जख्म फिर हरे मकान पर मंडराया खतरा
मंडी में पहाड़ी दरकी आपदा के जख्म फिर हरे मकान पर मंडराया खतरा

Post by : Himachal Bureau

Jan. 28, 2026 4:43 p.m. 315

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट नगर परिषद क्षेत्र में एक बार फिर आपदा के जख्म हरे हो गए हैं। वार्ड नंबर दो (लाका) रामनगर में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी दरक गई है, जिससे एक परिवार के पक्के मकान पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। वर्ष 2023 की भयावह आपदा की यादें लोगों को फिर से डराने लगी हैं।

जानकारी के अनुसार, मकान के ठीक पीछे स्थित मलकीयत भूमि से होकर वर्ष 2020 में आधी-अधूरी संपर्क सड़क निकाली गई थी। सड़क निर्माण के दौरान की गई खुदाई के कारण वर्ष 2023 में यहां भीषण भूस्खलन हुआ था, जिससे मकान को भारी नुकसान पहुंचा था। उस दौरान मलबा हटाने के लिए प्रभावित परिवार को करीब तीन लाख रुपये तक खर्च करने पड़े थे।

नगर परिषद की ओर से प्रभावित क्षेत्र में डंगा लगाया गया, लेकिन वह अधूरा है और पूरी तरह सुरक्षा प्रदान नहीं कर पा रहा। हालिया बारिश के चलते पहाड़ी फिर से दरकने लगी है और मलबा मकान तक पहुंच गया है। इससे परिवार के सदस्य भय और असुरक्षा के माहौल में रहने को मजबूर हैं।

प्रभावित महिला बिंता देवी पत्नी अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने नगर परिषद और प्रशासन को कई बार पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि जिस पहाड़ी को काटकर सड़क बनाई गई, वह पहले पूरे गांव का पैदल रास्ता था, जो अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।

परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण करें और जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकालें, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों की जान और संपत्ति को सुरक्षित किया जा सके।

#मौसम अपडेट #शिमला #हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलटा ट्रक, यातायात हुआ प्रभावित माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया 1 किलो चांदी का छत्र सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में पहुंचा पैसा पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर फोकस E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई पूरी सच्चाई नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों में नहीं देना होगा किराया हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर विशेष फोकस हिमाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत, डॉक्टरों के लिए बड़ा फैसला