मनाली विंटर कार्निवाल में 1500 महिलाओं की भव्य कुल्लवी महानाटी
मनाली विंटर कार्निवाल में 1500 महिलाओं की भव्य कुल्लवी महानाटी

Post by : Himachal Bureau

Jan. 21, 2026 2:57 p.m. 137

राष्ट्रस्तरीय मनाली विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन माल रोड पर सांस्कृतिक रंग खूब बिखरा। राइट बैंक के 162 महिला मंडलों की लगभग 1500 महिलाओं ने पारंपरिक कुल्लवी परिधान में भव्य महानाटी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान पर्यटक भी महिलाओं के साथ थिरकते नजर आए और इस ऐतिहासिक पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

महिलाओं ने काले रंग के फूलदार पट्टू, चांदी की बूमणी, चंद्रहार, पांजेब, सोने के लॉकेट और लाल रंग का ढाठू पहनकर करीब एक घंटे तक नाटी डाली। रामबाग चौक से दुर्गा मंदिर तक महिलाओं की लंबी कतार नजर आई।

महानाटी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ हिमाचल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण जैसे सामाजिक संदेश दिए गए। सुबह साढ़े 11 बजे वाद्ययंत्रों की धुन पर पहाड़ी गीतों के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।

विंटर कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि महानाटी में 162 महिला मंडलों की महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने महिलाओं को कार्निवाल की शान बताया।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि 30 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपये कर दी गई है, जिसके लिए सभी महिला मंडलों ने आभार व्यक्त किया।

अब 23 जनवरी को लेफ्ट बैंक की महिलाएं महानाटी प्रस्तुत करेंगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख रुपये और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #मनोरंजन #ताज़ा खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प्लांट आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड पांगी घाटी में दिखा हिमालयन थार का दुर्लभ झुंड