मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गांव में रैली निकाली गई
मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गांव में रैली निकाली गई

Post by : Himachal Bureau

Jan. 31, 2026 6:14 p.m. 140

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत कुल्लू द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बाशिंग में भव्य मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाना तथा अधिक से अधिक युवाओं को सक्रिय लोकतांत्रिक सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।

यह जागरूकता पदयात्रा गुग्गा जहरवीर मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत बाशिंग भवन तक पहुंची और पुनः गुग्गा जहरवीर मंदिर में संपन्न हुई। पदयात्रा में 80 से अधिक युवाओं, युवक मंडलों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा, माय भारत कुल्लू ने युवाओं और स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का उत्सव है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र की नींव तभी मजबूत होती है जब प्रत्येक युवा नागरिक जागरूक होकर निर्भीक, निष्पक्ष और नैतिक मतदान करता है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे गर्व के साथ मतदान करें का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं और लोकतांत्रिक सहभागिता को जन आंदोलन का रूप दें। पदयात्रा के माध्यम से युवाओं को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #कुल्लू
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प्लांट आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड पांगी घाटी में दिखा हिमालयन थार का दुर्लभ झुंड