Post by : Himachal Bureau
कुल्लू में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद अब तक जनजीवन पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है। बर्फ के चलते जिले की कई सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं, जिससे आम लोगों को रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों की बहाली का कार्य लगातार किया जा रहा है, लेकिन कई इलाकों में अत्यधिक बर्फ जमा होने के कारण यह कार्य धीमी गति से चल रहा है।
मनाली, कुल्लू, बंजार और निरमंड डिवीजन के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर बर्फ हटाने का कार्य जारी है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और कर्मचारी दिन-रात बहाली कार्य में जुटे हुए हैं। इसके बावजूद कई सड़कें ऐसी हैं, जहां बर्फ की मोटी परत जमी होने के कारण आवाजाही पूरी तरह बंद है।
सड़कें बंद होने के कारण गुरुवार को कुल्लू, बंजार और निरमंड डिवीजन के अंतर्गत आने वाले कई गांवों के बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल बर्फ में चलना पड़ा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी दफ्तर पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही बीमार लोगों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को हुई बर्फबारी के कारण जिला कुल्लू में कुल 98 सड़कें बंद हो गई थीं। इनमें से लोक निर्माण विभाग द्वारा 18 सड़कों को पहले ही बहाल कर दिया गया था, जबकि 80 सड़कें बहाली के लिए शेष थीं। गुरुवार को भी कुछ सड़कों को बहाल किया गया है, जिससे स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
निरमंड डिवीजन में कुल 29 सड़कें बर्फ के कारण बंद हो गई थीं। इनमें से 7 सड़कों को बहाल कर दिया गया है, जबकि 23 सड़कों पर अभी भी बहाली का कार्य जारी है। इन इलाकों में बर्फ की अधिक मात्रा होने के कारण कार्य में समय लग रहा है।
कुल्लू डिवीजन के अंतर्गत थाचमाशना, देहनीधार, पीज, चतरानी, लिंगड़ बंसु, जनाहल, शिल्हीहार, लहाशणी, बरशैणी, लपास, तोष और कयाणी सड़कें अभी भी बंद हैं। कई सड़कों पर मशीनों के माध्यम से बर्फ हटाने का कार्य लगातार जारी है।
मनाली डिवीजन में लोक निर्माण विभाग द्वारा सोलंगनाला, मझाच, बरुआ, मथियाना, पलचान-न्यू कोठी, भनारा, हलाण, छियाल, बरान, चचोगा, पुलग, काथी-कुकड़ी, धारारूंगा, फलाइन, हिंमरी, शेगली कशेरी, शांगचर, ब्यासर, शिरढ़ शिल्हीहार, नथान, कोटाधार, तांदला, गाहर, शिल्हा-हलाण सहित कई सड़कों पर बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है।
बंजार डिवीजन में नगलाड़ी-शर्ची, बाहू-बछूट-टील, ग्रांहो, सैंज-महनम-देहुरी, घियागी-सजवाड़, जिभी सराज, बठाहड़-शिल्ह, जिभी-तांदी, चिलाधार, जिभी-बाहू-गाड़ागुशैणी, छवारा, शौंडाधार, बरनागी-चिपणी सहित कई सड़कें अभी भी बंद हैं। इनमें से कुछ सड़कों को बहाल किया जा चुका है, जबकि शेष पर कार्य जारी है।
उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने बताया कि जिला कुल्लू में बर्फबारी से बंद हुई सड़कों को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काफी सड़कों को बहाल कर दिया गया है और शेष सड़कों को भी जल्द ही खोल दिया जाएगा, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज