शाहपुर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बाइक; तीन युवकों की मौत
शाहपुर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बाइक; तीन युवकों की मौत

Post by : Himachal Bureau

Sept. 5, 2026 2:50 p.m. 114

शाहपुर, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में देर रात हुए सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरा सदमा दिया। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत दरीणी पंचायत के झुनेना गांव के तीन युवकों की बाइक भलेड़ पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई।

धार्मिक आयोजन से लौटते समय हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तीनों युवक शुक्रवार रात क्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम और यात्रा में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। भलेड़ पावर हाउस के समीप पहुंचने पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान झुनेना गांव निवासी अशोक कुमार, प्रिंस और पवन कुमार के रूप में हुई है।

एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर जैसे ही झुनेना गांव पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। तीन परिवारों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया दुख

हादसे की जानकारी मिलने के बाद शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने धर्मशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी बात कर पोस्टमार्टम से संबंधित प्रक्रिया और शवों को धर्मशाला ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई।

Read Also:धर्मशाला में जमीन सौदों की बड़ी जांच, 300 रजिस्ट्रियां खंगाल रही विजिलेंस

क्षेत्र में शोक का माहौल

एक ही गांव के तीन युवाओं की असमय मौत से शाहपुर क्षेत्र में गम का माहौल है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक के अनियंत्रित होने के बाद वह खाई में जा गिरी।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #यात्रा समाचार #सफर की खबरें #सड़कसुरक्षा #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके