Author : Rajesh Vyas
पालमपुर: भारतीय थल सेना के जांबाज अशोक चक्र विजेता मेजर सुधीर वालिया की जयंती के अवसर पर समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने यह विचार व्यक्त किया कि मेजर सुधीर वालिया के नाम भी वन विहार (नेचर पार्क) बनाए जाने के प्रयास होंगे।
पालमपुर में शहीद मेजर सुधीर वालिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण समारोह के दौरान प्रवीन कुमार ने कहा कि यह सर्वविदित है कि संस्था के अथक प्रयासों से भारतीय सेना के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा की यादगार उनके पैतृक गाँव डाढ में बनाई गई। इसके अलावा, नगर निगम पालमपुर के अंतर्गत वार्ड नंबर सात विन्द्रावन के खूबसूरत जंगल में पालमपुर के दूसरे परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन बिक्रम वत्तरा के नाम का शानदार वन विहार बन रहा है।
उन्होंने बताया कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्य वीर शहीदों—1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद परस राम चौधरी, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद रोशन लाल चौहान, लटवाला निवासी पुन्नू राम धीमान, और 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद राकेश कपूर—के नाम से स्मारक बाबा अनन्त राम परिसर, लाहला में निर्माणाधीन हैं।
इन्साफ संस्था मेजर सुधीर वालिया के नाम का वन विहार न केवल निर्माण करेगी बल्कि हर वन विहार में एम पी थेटर के माध्यम से वीर गाथा प्रदर्शित करने के प्रयास भी किए जाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को वीरता, देशभक्ति और शहीदों के बलिदान के बारे में जागरूक करना है।
प्रवीन कुमार ने कहा कि यह परियोजना केवल स्मारक बनाने तक सीमित नहीं होगी, बल्कि प्रत्येक वन विहार में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऐतिहासिक और प्रेरक शिक्षा का माध्यम भी होगा। उन्होंने जनता और प्रशासन से सहयोग की अपील की ताकि इन वीर शहीदों की गाथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुँच सके।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे