ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन ने डॉ. अतुल मलिकराम को मध्य प्रदेश का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया
ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन ने डॉ. अतुल मलिकराम को मध्य प्रदेश का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया

Post by : Himachal Bureau

Feb. 16, 2026 12:53 p.m. 2469

ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन (AIBCF) ने संगठन की मजबूती और विस्तार के साथ-साथ मीडिया गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय के अंतर्गत संगठन ने मध्य प्रदेश के लिए राजनीतिक और मीडिया रणनीति को और अधिक संगठित करने हेतु डॉ. अतुल मलिकराम को मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व की पूरी सहमति से की गई है और फेडरेशन के अध्यक्ष जस्टिस वी. ईश्वरैया के अनुमोदन से जारी आदेश में यह घोषणा की गई।

डॉ. अतुल मलिकराम को इस दायित्व की जिम्मेदारी देते हुए फेडरेशन ने उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक सोच की विशेष सराहना की। जस्टिस वी. ईश्वरैया ने कहा कि डॉ. मलिकराम पिछले कई वर्षों से सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। उनका व्यापक अनुभव और गहरी रणनीतिक सोच संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।

फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. आर. पी. साहू ने इस नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "डॉ. अतुल मलिकराम की मीडिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में गहरी पकड़ है। उनकी रणनीति और मीडिया संबंधी कौशल संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को समाज के हर हिस्से तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।" उन्होंने कहा कि डॉ. मलिकराम के नेतृत्व में मीडिया के माध्यम से संगठन की विचारधारा को मजबूती और स्पष्टता के साथ समाज में फैलाया जाएगा।

डॉ. अतुल मलिकराम ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य प्रयास होगा कि समाज के वंचित, पिछड़े और कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को मीडिया के माध्यम से मजबूती से उठाया जाए। वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

फेडरेशन ने आशा व्यक्त की है कि डॉ. मलिकराम के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में संगठन की मीडिया गतिविधियां और अधिक प्रभावी, संगठित और परिणाम-केंद्रित होंगी। इसके अलावा, उनके नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक और विकासात्मक कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार और व्यापक स्तर पर संगठन के संदेश को फैलाना भी संभव होगा।

इस नियुक्ति से यह स्पष्ट संदेश जाता है कि ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन अपने सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के एजेंडे को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। डॉ. अतुल मलिकराम की नियुक्ति न केवल संगठन के भीतर बल्कि समाज के विभिन्न हिस्सों में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

#ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता