Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को जहां ऊना में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था और भीषण गर्मी का असर देखने को मिला था, वहीं मंगलवार सुबह से ठंडी हवाएं चलने लगीं और कई जगहों पर बादल छा गए। राजधानी शिमला में भी सुबह के समय तेज तूफान के साथ मौसम ठंडा हो गया, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में 28 और 29 अप्रैल को ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा 28 अप्रैल से 3 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
इस बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। ऊना जिले के कई इलाकों में गेहूं की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन खेतों में अभी भी काफी मात्रा में तूड़ी पड़ी हुई है। मंगलवार सुबह अचानक काले बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी शुरू होने से किसानों में अफरा-तफरी मच गई। किसान तुरंत अपने खेतों की ओर दौड़े और तूड़ी को बचाने के लिए तिरपाल से ढकने लगे। अगर तेज बारिश होती है, तो कटी हुई फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
स्थानीय किसानों का कहना है कि इस बार मौसम अब तक अनुकूल रहा था, लेकिन अचानक बदलाव ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। जिन किसानों की फसल अभी खेतों में पड़ी है या कटाई बाकी है, उनके लिए यह समय बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया है। वहीं बागवानों को भी मौसम अपडेट के अनुसार ओलावृष्टि से फलों को नुकसान का डर सता रहा है।
सोलन जिले में भी मौसम ने पूरी तरह से रुख बदल लिया है। सोमवार की तेज धूप के बाद मंगलवार सुबह से आसमान में काले बादल छा गए और हल्की बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण ठंडक बढ़ गई है और पूरे क्षेत्र में धुंध का असर देखने को मिला। हालांकि ऊपरी क्षेत्रों के किसानों के लिए यह मौसम फायदेमंद माना जा रहा है, क्योंकि इन दिनों टमाटर की बुवाई के लिए पानी जरूरी होता है।
आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन किसान चिंता और फसल नुकसान का खतरा अभी भी बना हुआ है, इसलिए सभी लोग मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट