Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिन लगातार बारिश-बर्फबारी हो सकती है। कुछ ऊंचे इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में शीतलहर का असर भी लगातार देखा जा रहा है। शिमला सहित 17 स्थानों पर रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। ताबो में रात का तापमान माइनस 10 डिग्री तक गिर गया। बरठीं, हमीरपुर और मंडी में शीतलहर जारी है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 जनवरी की रात से 24 जनवरी की सुबह तक हिमाचल के अधिकांश हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 25 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 20 और 21 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। 23 जनवरी को ऊंचे इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार-पाँच दिनों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी और उसके बाद अधिकतम तापमान में 6-8 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
कुछ जिलों के लिए विशेष अलर्ट भी जारी किया गया है। ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा में 23 जनवरी को बारिश के लिए येलो अलर्ट है। चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश-बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट है। मंडी और हमीरपुर में शीतलहर, जबकि शिमला, सोलन और सिरमौर में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट है।
मौसम विभाग ने जनता से सावधानी बरतने और ऊंचे इलाकों में यातायात तथा घरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी है।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज