हिमाचल में मौसम का बड़ा बदलाव: 11-12 मार्च को बारिश और हिमपात की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
हिमाचल में मौसम का बड़ा बदलाव: 11-12 मार्च को बारिश और हिमपात की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Post by : Himachal Bureau

March 9, 2026 10:33 a.m. 132

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 मार्च से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ हिमपात भी हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों को राहत दे सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है। इसके बाद 11 मार्च को निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हो सकता है।

12 मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और हिमपात होने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

रविवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में काफी अंतर देखने को मिला। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुंदरनगर में हीट वेव और धर्मशाला व भुंतर में सीवियर हीट वेव दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कमजोर छतों को सुरक्षित करने और खराब मौसम के दौरान बिजली के तारों तथा खंभों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है। किसानों और बागवानों को भी मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है।

#मौसम अपडेट #हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #सफर की खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल सरकार ने दी भावभीनी विदाई, नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं घुमारवीं बस स्टैंड पर बस में मिला व्यक्ति का शव, दमेहड़ा गांव का बताया जा रहा मृतक भुट्टिको सभागार में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को किया गया सम्मानित हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे धर्मशाला पहुंचे, दलाईलामा से लिया आशीर्वाद हमीरपुर के राहुल पटियाल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, गांव और जिले में गर्व और खुशी का माहौल ईरान-इस्त्राइल युद्ध के बीच एलपीजी सिलिंडर महंगे, हिमाचल में बढ़े रसोई गैस के दाम असम में Su-30MKI विमान दुर्घटना में IAF पायलटों की शहादत, मुख्यमंत्री सुखू ने जताया शोक शिमला के पास जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट, पहाड़ी क्षेत्र में बना छोटा लेकिन महत्वपूर्ण एयरपोर्ट