Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। Western Disturbance के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की जा रही है, जबकि निचले और मध्य पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। शिमला, कुफरी, नारकंडा, रोहड़ू, ठियोग, मनाली, सोलंग घाटी, अटल टनल क्षेत्र, कुल्लू, बंजार, आनी, चंबा, डलहौजी, भरमौर, किन्नौर, कल्पा, सांगला और लाहौल-स्पीति जिले में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
वहीं निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों की बात करें तो कांगड़ा, धर्मशाला, पालमपुर, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सुंदरनगर, सिरमौर, नाहन और सोलन जिलों में बारिश के चलते ठंड में इजाफा हुआ है। कई स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण प्रदेश की कई पहाड़ी सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ सड़कें बंद पड़ी हैं, जबकि कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक से दो दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। खासकर लाहौल-स्पीति, किन्नौर और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में सब-ज़ीरो तापमान के कारण ठंड का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है।
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद...
भारी बारिश के बीच landslide से Chamba-Tissa road पर ट्रैफिक ठप रहा, PWD टीम ने JCB मशीन से मलबा हटाक
सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया...
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में वन विभाग की special wildlife टीम ने 2 घंटे के rescue operation के बाद हम
शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प...
Kangra Shahpur के Gubbar गांव में 500 KW solar plant लगेगा, renewable energy को बढ़ावा मिलेगा, सरकार
आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी...
Shimla Municipal Corporation का budget अब Property Tax और Garbage Fee पर निर्भर, building map और com
जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित...
Hamirpur Bhoranj के Jahu उपतहसील परिसर में photocopy services के लिए 6 फरवरी तक sealed tender जमा कर
कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जार...
Hamirpur Nadaun के Kuthar क्षेत्र में TCP rules तोड़कर निर्माण करने पर व्यक्ति को notice, illegal co
कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड...
MCX Market में Gold और Silver की कीमतों में तेज बढ़ोतरी investors की safe investment में बढ़ी रुचि ज