लोहड़ी पर्व परंपरा, परिश्रम और सामूहिक खुशहाली का उत्सव: अनुराग सिंह ठाकुर
लोहड़ी पर्व परंपरा, परिश्रम और सामूहिक खुशहाली का उत्सव: अनुराग सिंह ठाकुर

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Jan. 13, 2026 5:04 p.m. 829

हमीरपुर में लोहड़ी के पावन अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हिमाचल सहित उत्तर भारत की लोकसंस्कृति, कृषि परंपराओं और सामाजिक सौहार्द का उत्सव है। यह पर्व नई फसल, नए उत्साह और नए संकल्पों का प्रतीक है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि लोहड़ी हमें परिश्रम का सम्मान करने, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और सामूहिकता के भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व प्रदेश के हर परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि लोहड़ी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, जो समाज को जोड़ने और भाईचारे का संदेश देने का कार्य करती है। लोहड़ी की अग्नि नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और हमें परंपराओं के संरक्षण के साथ नए भविष्य की ओर बढ़ने का संकल्प दिलाती है।

दोनों नेताओं ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे लोहड़ी के अवसर पर आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करें। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पर्व हिमाचल प्रदेश और हमीरपुर के हर नागरिक के जीवन में खुशियां, स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति लेकर आए।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #अनुराग ठाकुर #लोहड़ी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं का इंतजार जारी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदेश 26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़ाया मान पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर लगे गंभीर आरोप राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो सकते हैं बड़े खुलासे 15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले देखें रेट