हिमाचल राज्यसभा चुनाव: भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी के बाद खेलेगी दांव
हिमाचल राज्यसभा चुनाव: भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी के बाद खेलेगी दांव

Post by : Ram Chandar

Feb. 19, 2026 9:37 a.m. 709

हिमाचल प्रदेश में 16 मार्च 2026 को राज्यसभा सीट के लिए मतदान होने जा रहा है। प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव कार्यक्रम के घोषित होते ही प्रदेश की सियासत फिर गरमा गई है।

भाजपा इस बार भी वर्ष 2024 की तरह कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी तय होने के बाद अपना दांव खेलेगी। यदि कांग्रेस प्रदेश के बाहर से किसी उम्मीदवार को मैदान में उतारती है, तो भाजपा हिमाचल स्वाभिमान का कार्ड खेलते हुए रणनीति तैयार कर रही है। इसके तहत क्रॉस वोटिंग और संभावित असंतोष को हवा देने की कोशिश की जा सकती है।

कांग्रेस के भीतर टिकट को लेकर होने वाली खींचतान और क्षेत्रीय संतुलन के सवालों को भाजपा अपने पक्ष में करने की योजना बना रही है। राजनीतिक हलकों में वर्ष 2024 के राज्यसभा चुनाव का घटनाक्रम अभी भी चर्चा में है। उस समय भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन ने 25 विधायकों होने के बावजूद जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया था।

फिलहाल कांग्रेस नेतृत्व संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधते हुए प्रत्याशी चयन में जुटा है। प्रदेश मूल के नेता ही इस बार संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। बड़े नेताओं में आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, कौल सिंह ठाकुर जैसे नाम दावेदार माने जा रहे हैं।

विधानसभा में संख्या बल के लिहाज से कांग्रेस के पास 40 और भाजपा के पास 28 विधायक हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह चुनाव केवल एक सीट का नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश का भी होगा। जैसे ही कांग्रेस अपना प्रत्याशी घोषित करेगी, हिमाचल की सियासत में नई हलचल देखने को मिल सकती है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #राजनीति #ताज़ा खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
रोहड़ू में वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़ा, कम उम्र के लोग उठा रहे लाभ हिमाचल में नशा तस्करों पर कार्रवाई, सोलन-बद्दी में तीन आरोपी गिरफ्तार अंब गांव में शादी से पहले युवती गायब, परिजनों के आरोपों से मामला हुआ गंभीर हिमाचल के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब, तापमान में तेज गिरावट दर्ज सड़क पार करते समय हादसा, पिकअप की टक्कर से बच्ची की जान गई आईपीएल में गर्लफ्रेंड कल्चर पर बीसीसीआई लाएगा नए नियम हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी और तेज हवाओं से परेशानी अनुराग ठाकुर बोले: विधानसभा जीत जनता के विश्वास की जीत