Author : Satish Kumar
किंडर वर्ल्ड मॉन्टेसरी स्कूल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-3 बद्दी का वार्षिक उत्सव जी.एस. पैलेस अमरावती, बद्दी में खुशी और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से ऐसा माहौल बनाया कि पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। बच्चों की मासूम अदाओं और शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर बच्चों ने भारतीय संस्कृति, हिमाचली और पंजाबी कल्चर पर आधारित नृत्य और प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने लोक नृत्यों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता को खूबसूरती से मंच पर उतारा। उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा ने सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी योगराज चंदेल ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आयोजन को प्रेरणादायक बताया।
विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड कैप्टन डी.आर. चंदेल ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन मोहित महाजन, मुख्य अध्यापिका नीतिका महाजन, अशोक राणा, रंजीत पांडे, रमन कुमार, विश्वा विक्रम, विजय चंदेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और बच्चों का धन्यवाद किया। यह वार्षिकोत्सव बच्चों और अभिभावकों के लिए एक यादगार पल बन गया।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल