Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
सुजानपुर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता की अगुवाई में सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत से मिला। यह शिष्टाचार भेंट विश्रामगृह सुजानपुर में आयोजित की गई, जिसमें व्यापारिक गतिविधियों और शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई।
इस अवसर पर व्यापार मंडल सुजानपुर के महासचिव गौरव जैन ने विधायक कैप्टन रंजीत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में जो विकास कार्य वर्तमान में लगाए गए हैं, उसके लिए व्यापार मंडल के सभी सदस्य धन्यवाद करते हैं। उन्होंने मांग रखी कि सुजानपुर बस स्टैंड में नियमित रूप से बसों की आवाजाही बनी रहे, इसके लिए सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जाए, ताकि बस स्टैंड शिफ्ट होने का व्यापारिक गतिविधियों पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
प्रतिनिधिमंडल ने आगामी होली मेला को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने मांग की कि मार्च माह में आयोजित होने वाले होली मेले की अवधि दो सप्ताह से अधिक न हो और 20 दिनों के भीतर मेला ग्राउंड खाली करवाया जाए। साथ ही शहर के विकास से संबंधित किसी भी बैठक में व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि को अनिवार्य रूप से शामिल करने की मांग भी रखी गई।
इसके अतिरिक्त विश्रामगृह में बनाई जा रही पार्किंग व्यवस्था और आम जनमानस के लिए बनाए जा रहे रास्ते पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही की सुविधा देने, शहर में बढ़ रही प्रवासी आबादी का पुलिस विभाग के माध्यम से पंजीकरण करवाने तथा उनके निवास स्थान की जानकारी थाने में दर्ज करवाने की मांग भी रखी गई।
इन सभी बिंदुओं पर विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया। उन्होंने व्यापार मंडल सुजानपुर के गठन पर पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि शहर में जो विकास कार्य हो रहे हैं, वे जनता और व्यापारियों के सहयोग से ही संभव हो पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार होली मेले से कम से कम दो करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से आधी राशि को बचाकर शहर की सुंदरता और विकास पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा जब होली मेले की पूरी व्यवस्था सुजानपुर के उपमंडल अधिकारी के माध्यम से संचालित की जाएगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रवक्ता अमृता आजाद, सोशल मीडिया इंचार्ज सौरभ गुप्ता, संजय चौधरी, विपुल महाजन, मनीष गुप्ता, शानू जैन, कमलनयन सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट