Author : Ritesh Kumar Sood
पपरोला न्यू बस स्टैंड मार्किट ने होली मेले के अवसर पर अपने बाजार के सीनियर सिटीजन के लिए एक विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक किशोरी लाल मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया और उनके योगदान को सराहा गया।
न्यू बस स्टैंड मार्केट के प्रधान रितेश सूद ने बताया कि पिछले दो वर्षों से उनके बाजार में होली के अवसर पर सीनियर सिटीजन को सम्मानित करने की परंपरा रही है। इस वर्ष उन्होंने इस पहल को और आगे बढ़ाते हुए अपने बाजार के सभी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया और कार्यक्रम का आयोजन किया।
विधायक किशोरी लाल ने कहा कि यह सम्मान समारोह अपने आप में एक अनूठी पहल है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं और यह संदेश देते हैं कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पपरोला क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जा रहा है और आने वाले समय में 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा बिजली के ट्रांसफार्मर लगाने का टेंडर भी जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और इस अवसर पर सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में सम्मानित सीनियर सिटीजन राज कुमार कौड़ा, घनश्याम मेहता और रमन नंदा ने कहा कि उन्हें बाजार के युवाओं द्वारा इस प्रकार सम्मानित किए जाने पर बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि यह पहल अपने आप में नई और सराहनीय है।
इस अवसर पर रमेश सूद, सरदार अवतार सिंह, कुलदीप सूद, रवि, विनोद सूद, मिलाप राणा, दविंदर, अतुलिंदर जगदीश, अतुलिंदर, अरविंद सूद, विक्रम, सेतु, दिशांत, नमित, अनिल, संजय, विपिन शर्मा, मुनीश वाली चौधरी, अतुल, जतिन कौड़ा, आशीष, रिद्धि, ओमी निशांत, शुभम सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम न केवल सीनियर सिटीजन के प्रति सम्मान दिखाने का अवसर था, बल्कि समाज में भाईचारे और सामूहिक सहयोग की भावना को बढ़ाने वाला भी साबित हुआ। न्यू बस स्टैंड मार्केट के इस तरह के आयोजन से यह संदेश गया कि बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।
रोहड़ू में वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़ा, कम उम्र के लोग ...
Shimla के Rohru क्षेत्र में Pension Scam का खुलासा, कम उम्र के लोग Old Age Pension ले रहे, Record जा
हिमाचल में नशा तस्करों पर कार्रवाई, सोलन-बद्दी में तीन आरोपी...
Himachal में Drug Smuggling के खिलाफ Police Action तेज, Solan, Baddi और Nalagarh से Opium, Heroin और
अंब गांव में शादी से पहले युवती गायब, परिजनों के आरोपों से म...
Una के Amb क्षेत्र में शादी से पहले लापता युवती का मामला, परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया, Police जांच
हिमाचल के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब, ताप...
हिमाचल में Snowfall और Hailstorm से मौसम बदला, कई इलाकों में तापमान गिरा और Weather Alert जारी, फसलो
सड़क पार करते समय हादसा, पिकअप की टक्कर से बच्ची की जान गई...
Shimla के Kotkhai में दर्दनाक road accident, तेज रफ्तार vehicle की टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौत, f
आईपीएल में गर्लफ्रेंड कल्चर पर बीसीसीआई लाएगा नए नियम...
IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों के साथ पार्टनर रहने पर BCCI सख्त, टीम अनुशासन और सुरक्षा को देखते हुए न
हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी और तेज हवाओं से परेश...
Himachal में बर्फबारी, rain और तेज आंधी से मौसम बदला, सेब और गेहूं की फसल को नुकसान, कई इलाकों में a