Post by : Khushi Joshi
कोटड़ी व्यास, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश):
सिरमौर जिले के विकास खंड पोंटा साहिब की पंचायत कोटड़ी व्यास की बेटी मनीषा ने खेल के क्षेत्र में जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। शहीद कमल कांत मेमोरियल विद्यालय कोटड़ी व्यास की छात्रा मनीषा का चयन 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) अंडर-14 गर्ल्स हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसमें वह हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
हाल ही में ऊना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मनीषा ने सिरमौर जिला टीम की कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और खेल कौशल की खूब सराहना की गई।
मनीषा 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक मोरसिंगी, बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हैंडबॉल की बारीकियां सीखेंगी। इसके बाद वह 5 से 10 जनवरी 2026 तक राजस्थान के चितौड़गढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की ओर से मैदान में उतरेंगी।
मनीषा की इस उपलब्धि से पूरे सिरमौर जिले में खुशी की लहर है। उनके माता-पिता सर्वजीत कौर और दीप कुमार ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया है। स्कूल प्रबंधन समिति, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने भी मनीषा को बधाई दी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुबीर तोमर, शिक्षकगण चतर चौहान, शशि गुप्ता, उर्मिला शर्मा, किरण कपूर, ज्योति, ओमप्रकाश, राकेश बलदेव, किरण चौहान, लता सहित पंचायत सदस्य मान सिंह, मुलख राज, राज कुमार, इसराना बेगम, सुमन, पवन कुमार ने मनीषा को शुभकामनाएं दीं।
साथ ही मनीषा के कोच धर्मेंद्र चौधरी को भी विशेष रूप से बधाई दी गई। बताया गया कि मनीषा बेहद शांत स्वभाव की और मेहनती खिलाड़ी हैं, जो पिछले कई वर्षों से कोच के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही थीं। उनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला है।
नशा माफियाओं पर कुल्लू पुलिस का सख्त वार, विदेशी नागरिकों सम...
कुल्लू पुलिस ने NDPS Act के तहत 84 मामले दर्ज कर 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया। Chitta, Charas और Sy
हमीरपुर के आदित्य शर्मा की मौत ने छोड़े कई सवाल, क्या रिपोर्...
ओमान Missile Attack में जान गंवाने वाले हमीरपुर के आदित्य शर्मा का Medical College में Postmortem हु
पालमपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल की होनहार छात्रा की मौत, आख...
Palampur Road Accident में EMRS की 9वीं कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। Bus से उतरते समय हुए ह
अनुराग ठाकुर को मिला नया दायित्व, देश के वित्त और रेलवे मामल...
अनुराग सिंह ठाकुर को PAC की Railway और Finance उप-समितियों में सदस्य बनाया गया है। नई जिम्मेदारी के
महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे युवक के साथ मारपीट, पहचान...
Mahakal Temple में दर्शन के लिए पहुंचे युवक की पहचान सामने आने के बाद विवाद हो गया। Police मामले की
8 साल से अटका मामला सुलझा, किशाऊ बांध पर हिमाचल की बड़ी जीत...
Kishau Dam Project पर बड़ा फैसला, Himachal को 2000 करोड़ की राहत मिली। राज्य को हर साल 100 करोड़ यून
चंबा में दर्दनाक हादसा, 800 फुट गहरी खाई में गिरी कार, दो यु...
Chamba Road Accident में कार 800 फुट गहरी खाई में गिरी। Car Crash में दो युवकों की मौत, Police Inves