Author : Prem Sagar
अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले सैंज के नायब तहसीलदार हीरा लाल नलवा को प्रदेश सरकार द्वारा पदोन्नत कर तहसीलदार नियुक्त किया गया है। उनकी पदोन्नति की सूचना मिलते ही सैंज घाटी सहित पूरे कुल्लू जिले में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया है। आम लोगों से लेकर सामाजिक संगठनों तक सभी ने इस निर्णय का स्वागत किया है।
हीरा लाल नलवा अपने हंसमुख, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के कारण जनता के बीच विशेष पहचान रखते हैं। उन्होंने हमेशा प्रशासनिक दायित्वों को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाया है। उनके तहसीलदार बनने पर सैंज घाटी के लोगों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि आपदा का समय हो या सामान्य प्रशासनिक कार्य, हीरा लाल नलवा ने हमेशा जनता के हित को प्राथमिकता दी है।
विशेष रूप से जुलाई 2023 की भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान उनकी भूमिका को आज भी लोग याद करते हैं। उस कठिन समय में जब सैंज घाटी बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रही थी, हीरा लाल नलवा ने राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने से लेकर प्रशासन और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने तक उन्होंने हर मोर्चे पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
आपदा के दौरान उनकी तत्परता, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें जनता का भरोसेमंद अधिकारी बना दिया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए सरकार ने पहले भी उन्हें सम्मानित किया था और अब तहसीलदार पद पर पदोन्नति देकर उनके योगदान को और सम्मान दिया है। यह पदोन्नति उनकी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल मानी जा रही है।
हीरा लाल नलवा की पदोन्नति पर जिला कुल्लू के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक संस्थाओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिला कुल्लू कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष महेश शर्मा, कुल्लू पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर, कुल्लू जिला परिषद की पूर्व अध्यक्षा रोहिणी चौधरी, बंजार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तेजा ठाकुर, सैंज भाजपा मंडल के अध्यक्ष अमर ठाकुर, किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष नारायण चौहान, किसान सभा बंजार के अध्यक्ष शेर सिंह नेगी, व्यापार मंडल सैंज के अध्यक्ष झावे राम ठाकुर और प्रेस क्लब ऑफ सैंज के महासचिव बुद्धि सिंह ठाकुर प्रमुख रूप से शामिल हैं।
सभी ने एक स्वर में कहा कि हीरा लाल नलवा जैसे ईमानदार और कर्मठ अधिकारी का तहसीलदार पद पर पहुंचना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। लोगों को विश्वास है कि वे आगे भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे और प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा देंगे।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे