पीएम किसान की अगली किस्त के लिए Agri Stack पंजीकरण अनिवार्य
पीएम किसान की अगली किस्त के लिए Agri Stack पंजीकरण अनिवार्य

Author : Sanjay Kumar Bilaspur

Jan. 8, 2026 5:41 p.m. 236

किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सभी किसान भाई जिनके पास कृषि भूमि है और जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ₹2000 की किस्त प्राप्त करते हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से AgriStack पंजीकरण कराना होगा। यह पंजीकरण नजदीकी लोक मित्र केंद्र या जन सेवा केंद्र पर करवाया जा सकता है।

सूचना में बताया गया है कि यदि कोई किसान Agri Stack में पंजीकरण नहीं कराता है, तो उसकी आगामी पीएम किसान योजना की किस्त रोक दी जाएगी। इसके अलावा भविष्य में किसी भी कृषि योजना या सब्सिडी का लाभ लेने के लिए भी यह पंजीकरण जरूरी होगा।

AgriStack पोर्टल के माध्यम से किसानों की पहचान आधार नंबर के आधार पर की जाएगी, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से दिया जा सके। यह पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

पंजीकरण के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, भूमि से संबंधित दस्तावेज, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा खसरा नंबर साथ लेकर लोक मित्र केंद्र जाना होगा। केंद्र पर किसान का ई-केवाईसी कर पंजीकरण पूरा किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या लोक मित्र केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। सभी पात्र किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते पंजीकरण करवा लें, ताकि किसी भी सरकारी लाभ से वंचित न रहना पड़े।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प्लांट आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड पांगी घाटी में दिखा हिमालयन थार का दुर्लभ झुंड