Author : Kuldeep Singh Thakur Jalai, Chamba
चम्बा। चम्बा–कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डी.एस. ठाकुर ने उपमंडल भलेई की ग्राम पंचायत हडला में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए पंचायत सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने स्थानीय लोगों को इस विकासशील सौगात पर बधाई दी।
सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने हडला पंचायत के समग्र विकास के लिए सांसद निधि से अतिरिक्त 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
विधायक डी.एस. ठाकुर ने ग्राम पंचायत हडला और आसपास के क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने विधायक निधि से विकासात्मक कार्यों के लिए 5 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज अपने परिवार सहित भलेई माता मंदिर और ग्राम पंचायत ओहरा के ऐतिहासिक नाग मंदिर गंड देहरा में माथा टेककर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्ध जीवन की कामना भी की।
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय पंचायत प्रधान पूजा ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,