Author : Loveleet Dogra
अमर शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनुरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर और स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों ने अमर शहीद मेजर सुधीर वालिया के जीवन पर आधारित प्रस्तुति दी और मोबाइल फोन के अधिक उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता पवन कपूर ने किया।
मुख्यातिथि ने विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी ओर से 5100 रुपये की राशि भेंट की। साथ ही विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बारहवीं, ग्यारहवीं, दसवीं से लेकर छठी कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा कला उत्सव, खेलकूद प्रतियोगिताओं, चित्रकला, लोकगान और राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मान मिला।
समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अंजना कुमारी, पार्षद मोनिका शर्मा, कविता शर्मा सहित समिति के सदस्य, प्राथमिक विद्यालय प्रतिनिधि और विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर