Post by : Khushi Joshi
क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न से पहले पहाड़ों की रानी शिमला पहुंचने वाले सैलानियों के लिए रेलवे एक बार फिर खास सौगात देने जा रहा है। विश्व धरोहर कालका–शिमला रेल ट्रैक पर जल्द ही हॉलिडे स्पेशल ट्रेन दौड़ती नजर आएगी, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिनों के भीतर यह विशेष ट्रेन सेवा शुरू की जा सकती है और क्रिसमस से पहले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
हर साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में शिमला में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जो बर्फबारी के बीच क्रिसमस और नववर्ष का स्वागत करना चाहते हैं। इसी बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा रूटीन ट्रेनों के अलावा अतिरिक्त हॉलिडे स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है। हालांकि इस वर्ष यह ट्रेन तय समय से कुछ देर से शुरू हो रही है, लेकिन इसके बावजूद पर्यटन सीजन के चरम पर पहुंचने से पहले इसे शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन कालका से शिमला और शिमला से कालका दोनों दिशाओं में प्रतिदिन चलेगी। इससे न केवल पर्यटकों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी, बल्कि नियमित ट्रेनों पर बढ़ने वाला दबाव भी कम होगा। इसके साथ ही कालका से शिमला के लिए पहले से चल रही पांच नियमित ट्रेनें भी अपने तय शेड्यूल के अनुसार चलती रहेंगी।
दरअसल, मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण कालका स्टेशन पर पहुंचने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें इन दिनों पांच से छह घंटे तक देरी से पहुंच रही हैं। खासतौर पर हावड़ा और बरेली से आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते कालका-शिमला ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल तय करने में रेलवे को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी वजह से इस वर्ष हॉलिडे स्पेशल ट्रेन की शुरुआत में थोड़ी देरी हुई है।
इसके बावजूद रेलवे ने साफ किया है कि पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। आने वाले दिनों में शिमला, कुफरी और आसपास के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या में तेज़ बढ़ोतरी की संभावना है, ऐसे में यह ट्रेन सेवा यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों ने भी रेलवे के इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि हॉलिडे स्पेशल ट्रेन शुरू होने से शिमला आने वाले पर्यटकों की आवाजाही सुगम होगी और पर्यटन गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि रेलवे कब औपचारिक रूप से ट्रेन के संचालन की घोषणा करता है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट