Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
हिमाचल प्रदेश में दवा निर्माण से जुड़े उद्योगों पर नियामक एजेंसियों की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। जो दवा कंपनियां तय नियमों और गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं कर रही हैं, उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण और सीडीएससीओ द्वारा दिसंबर 2022 से शुरू की गई रिस्क बेस्ड इंस्पेक्शन व्यवस्था के तहत अब तक 30 से अधिक दवा निर्माण इकाइयों में उत्पादन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस प्रणाली का उद्देश्य दवा निर्माण में लापरवाही रोकना और जनता को सुरक्षित व मानक दवाएं उपलब्ध कराना है।
दिसंबर 2022 से अक्तूबर 2025 तक प्रदेश में करीब 150 दवा उद्योगों का निरीक्षण किया गया है। जांच के दौरान कई इकाइयों में गंभीर तकनीकी और गुणवत्ता से जुड़ी कमियां पाई गईं। इसके चलते 30 से अधिक फैक्ट्रियों पर पूर्ण रूप से उत्पादन बंद करने के आदेश जारी किए गए, जबकि 35 अन्य उद्योगों में कुछ खास दवाओं या उत्पादन लाइनों पर आंशिक रोक लगाई गई है। चालू वर्ष में ही लगभग 70 उद्योगों का निरीक्षण हुआ, जिनमें बड़ी संख्या में गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन सामने आए।
राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले उद्योगों पर कार्रवाई स्थिति की गंभीरता को देखते हुए की जाती है। जहां मामूली खामियां होती हैं, वहां आंशिक रोक लगाई जाती है, जबकि गंभीर मामलों में पूरी यूनिट बंद कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उद्योग तय समय में सभी तकनीकी और गुणवत्ता संबंधी कमियां दूर कर लेता है, तो पुनः निरीक्षण के बाद प्रतिबंध हटाने पर विचार किया जा सकता है।
निरीक्षण के दौरान कई गंभीर समस्याएं सामने आईं, जैसे एयर हैंडलिंग यूनिट का ठीक से काम न करना, माइक्रो लैब में जरूरी उपकरणों की खराब स्थिति, मशीनों का सही रखरखाव न होना और तकनीकी प्रक्रियाओं में लापरवाही। नियामक एजेंसियों का साफ कहना है कि ऐसी खामियां सीधे तौर पर दवा गुणवत्ता और आम लोगों के जनस्वास्थ्य से जुड़ी होती हैं। इसलिए इस मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर