Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में कमर्शियल रसोई गैस का संकट गहरा गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि यदि मंगलवार तक गैस की सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो यहाँ प्रशिक्षण ले रहे कबड्डी और बॉक्सिंग सहित अन्य खेलों के खिलाड़ियों को मजबूरी में घर वापस भेजना पड़ेगा।
वर्तमान में इस छात्रावास में कुल 120 खिलाड़ी (60 लड़कियां और 60 लड़के) प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। छात्रावास प्रबंधन के अनुसार, आमतौर पर बैकअप के तौर पर 10 से 15 सिलेंडर रखे जाते थे, लेकिन अब भंडार में महज दो सिलेंडर ही शेष बचे हैं। गैस खत्म होने की स्थिति में खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना असंभव हो जाएगा।
राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर के प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि इस समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो बच्चों को घर भेजने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचेगा।
वहीं, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ब्रिजेंद्र पठानिया ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में कुछ तकनीकी दिक्कतें आई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि खेल छात्रावास की इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा ताकि खिलाड़ियों का प्रशिक्षण बाधित न हो।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट