Author : Chaman Sharma
आनी के मेला मैदान में हिंदू सम्मेलन समिति के आयोजन में भव्य हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदना गीत से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं और मातृशक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे सम्मेलन अत्यंत सफल रहा।
सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता, समृद्ध संस्कृति और राष्ट्रभक्ति में निहित है। उन्होंने समाज से अपनी जड़ों को पहचानने और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित किया कि वे केवल शिक्षा में ही नहीं बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
प्रताप ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन समाज को नई दिशा देने और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार होते हैं। उनके विचारों का उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार, गुलाब सिंह मेहता, विनोद चंदेल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला स्कूलों के बच्चों ने कविता पाठ और समूह गीत प्रस्तुत किए, जबकि बच्चों द्वारा सुंदर पारंपरिक परिधानों में नाटी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सम्मेलन को और यादगार बना दिया।
सम्मेलन का समापन राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति समर्पण और सेवा के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर ने उपस्थित लोगों को संस्कृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की याद दिलाई।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स