हिमाचल में 779 शिक्षकों को प्रमोशन, बने स्कूल प्रिंसिपल
हिमाचल में 779 शिक्षकों को प्रमोशन, बने स्कूल प्रिंसिपल

Post by : Himachal Bureau

Dec. 30, 2025 4:53 p.m. 3814

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2025 के समापन से ठीक दो दिन पहले सुक्खू सरकार ने शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों को बड़ी राहत और खुशखबरी दी है। राज्य सरकार ने 779 शिक्षकों को पदोन्नति देकर उन्हें प्रिंसिपल के पद पर नियुक्त किया है। इस फैसले से प्रदेशभर के शिक्षकों में नए साल से पहले उत्साह का माहौल बन गया है।

पदोन्नति पाने वालों में 512 स्कूल कैडर के हेडमास्टर और 267 स्कूल कैडर के लेक्चरर शामिल हैं। हालांकि सरकार ने अभी इन सभी नवपदोन्नत प्रिंसिपलों को स्कूलों में स्थायी तैनाती नहीं दी है। स्टेशन न मिलने के कारण फिलहाल ये सभी शिक्षक अपने वर्तमान स्कूलों से रिलीव नहीं होंगे और शैक्षणिक सत्र समाप्त होने तक वहीं सेवाएं देते रहेंगे।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी पदोन्नत प्रिंसिपल को उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में ज्वाइनिंग देनी होगी। इसके बाद शैक्षणिक सत्र पूरा होने पर अलग से स्थायी तैनाती के आदेश जारी किए जाएंगे। शिक्षा निदेशक को रिक्त प्रधानाचार्य पदों से वेतन आहरण के निर्देश भी दे दिए गए हैं, ताकि वेतन भुगतान में कोई परेशानी न हो।

यह पदोन्नतियां विभागीय पदोन्नति समिति यानी डीपीसी की सिफारिशों के आधार पर की गई हैं। शिक्षा विभाग के सचिव राकेश कंवर द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी पदोन्नत प्रिंसिपल एक महीने के भीतर एफआर-22 के तहत वेतन निर्धारण का विकल्प जरूर देंगे।

लेक्चरर संघ ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है। संघ के पदाधिकारियों ने 267 लेक्चरर और हेडमास्टर कैडर से प्रमोट हुए सभी प्रिंसिपलों को बधाई दी और इसे शिक्षकों के हित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला बताया।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता