रामपुर में दूध न खरीदने पर किसानों ने मिल्क प्लांट पर किया धरना
रामपुर में दूध न खरीदने पर किसानों ने मिल्क प्लांट पर किया धरना

Post by : Himachal Bureau

Jan. 30, 2026 12:31 p.m. 239

रामपुर क्षेत्र के दत्तनगर मिल्क प्लांट में पिछले छह दिनों से दूध न खरीदे जाने के विरोध में गुरुवार को दुग्ध उत्पादक किसानों और बागबानों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश दुग्ध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान और जिला परिषद अध्यक्ष चायल वार्ड पूरन ठाकुर की अगुवाई में करीब 150–200 किसानों ने मिल्क प्लांट के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

धरने को संबोधित करते हुए प्रेम चौहान ने बताया कि 24 जनवरी से मिल्क प्लांट द्वारा दूध संग्रह पूरी तरह बंद है, जिससे क्षेत्र के गरीब और मध्यम वर्गीय किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई किसानों ने बैंक से कर्ज लेकर गाय खरीदी थी, लेकिन दूध न बिकने के कारण वे बैंक की किस्तें चुकाने में असमर्थ हैं।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि दूध संग्रह शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो वे मिल्क फेडरेशन और सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज करेंगे। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मिल्क प्लांट अधिकारियों ने उनकी मांगों को जायज ठहराया और 30 जनवरी से दूध खरीद फिर से शुरू करने का आश्वासन दिया।

धरना शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त होने के बाद किसान संघ ने प्रदेश सरकार से भी हस्तक्षेप की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

धरना-प्रदर्शन में प्रेम चौहान, पूरन ठाकुर, रणजीत ठाकुर, तुलाराम, सुभाष, हेमराज हंगता, मोहन नेगी, दिलीप बिष्ट, मिलाप नेगी, ताबे राम, सुषमा, रीत और सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प्लांट आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड पांगी घाटी में दिखा हिमालयन थार का दुर्लभ झुंड