हिमाचल में सड़क हादसों में कमी, 2025 में 13% घटा दुर्घटनाओं का आंकड़ा
हिमाचल में सड़क हादसों में कमी, 2025 में 13% घटा दुर्घटनाओं का आंकड़ा

Post by : Himachal Bureau

Jan. 2, 2026 4:43 p.m. 1516

हिमाचल प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर देखने को मिला है। वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में सड़क हादसों में करीब 13 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही हादसों में मरने वालों और घायलों की संख्या में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में प्रदेश में 2156 सड़क हादसे हुए थे, जिनमें 869 लोगों की मौत हुई थी और 3226 लोग घायल हुए थे। वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 1877 सड़क हादसे रह गई, जिनमें 775 लोगों की मौत हुई और 2961 लोग घायल हुए।

इस तरह वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में 279 सड़क हादसे कम हुए हैं। इसके अलावा 96 मौतें कम दर्ज की गई हैं, जबकि 265 घायलों की संख्या में भी कमी आई है।

तकनीक से बढ़ी सड़क सुरक्षा

हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए वास्तविक समय (रियल-टाइम) ट्रैफिक डाटा विश्लेषण का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस टीमें सड़क दुर्घटनाओं, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन, हादसों और मौतों की 24 घंटे, सातों दिन निगरानी कर रही हैं।

दुर्घटनाओं के कारणों और पैटर्न की पहचान कर विशेष स्थानों पर सख्ती और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे हादसों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।

जनवरी से दिसंबर तक का आंकड़ा

प्रदेश में जनवरी से दिसंबर 2025 के दौरान 1877 सड़क हादसों में 775 लोगों की मौत हुई, जबकि 2961 लोग घायल हुए। यह आंकड़े स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि वर्ष 2025 में सड़क सुरक्षा के मोर्चे पर स्थिति पहले से बेहतर हुई है।

#हिमाचल प्रदेश #सड़कसुरक्षा
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरेश ठाकुर ने दिलाई शपथ रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से लें नशामुक्त जीवन का अनमोल वचन चंबा नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, बिना सिम फोन से खुला राज सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए चयन चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वीर कैद