Post by : Himachal Bureau
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार एक समग्र पोषण नीति बनाई जाएगी। इस नीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के लोगों को संतुलित और पौष्टिक भोजन का पूरा लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले से कई पोषण और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं चला रही है।
उन्होंने बताया कि एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), मिड-डे मील योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए न्यूट्रिशनल प्रोफाइलिंग बेहद जरूरी है। इससे लोगों को भोजन में मौजूद पोषक तत्वों, कैलोरी की जानकारी और फूड फोर्टिफिकेशन के महत्व के बारे में जागरूकता मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषण नीति को अंतिम रूप देने से पहले राज्य में पोषण और खाद्य परीक्षण से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत कंडाघाट स्थित कंपोजिट टेस्टिंग लैब को अपग्रेड किया जाएगा और नई प्रयोगशालाएं भी स्थापित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में कांगड़ा जिले में नई फूड टेस्टिंग लैब बनाई जाएगी। इसके बाद आने वाले वर्षों में राज्य के अन्य हिस्सों में भी क्षेत्रीय परीक्षण प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी, ताकि खाद्य गुणवत्ता की जांच को और बेहतर बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन जिले के बद्दी में नई प्रयोगशालाएं खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंडाघाट लैब को मजबूत करने के लिए 8.50 करोड़ रुपये और कांगड़ा में नई लैब स्थापित करने के लिए 25 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि इन प्रयोगशालाओं के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,