Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को और सख्त करते हुए निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं में चिट्टा तस्करी से जुड़ी स्थिति की समीक्षा की जाएगी और नशे की लत में फंसे युवाओं के पुनर्वास पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही चिट्टा तस्करों की अवैध संपत्तियां चिन्हित कर ध्वस्त की जाएंगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं में अन्य विभागों के अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए जाएंगे, ताकि पंचायत स्तर पर नशे से जुड़ी हर जानकारी का सही आकलन हो सके। ग्राम सभाओं में चिट्टा से संबंधित पूरी मैपिंग की जाएगी, ताकि पता चले कि नशे की समस्या कहां और किस स्तर तक फैली हुई है।
इसके अलावा, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए एंटी चिट्टा अवेयरनेस स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। इन टूर्नामेंटों में कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर होंगी। विजेता टीमों को पुरस्कार राशि भी दी जाएगी, जिससे खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टा तस्करी और इसकी सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए सरकार बहुआयामी रणनीति पर काम कर रही है। चिट्टा तस्करों द्वारा बनाई गई संपत्तियों की पहचान कर ली गई है और इन संपत्तियों को ध्वस्त किया जाएगा। साथ ही, स्कूलों में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए पाठ्य पुस्तकों में अध्याय शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
पंचायत स्तर पर गठित नशा निवारण समितियों में ग्राम पंचायत प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एफपीओ और महिला मंडलों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि नशे के खिलाफ अभियान में पूरे समाज का सहयोग मिल सके।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,